Home जीवनशैली शतरंज के बारे में ये 33 अद्भुत सच जानिये

शतरंज के बारे में ये 33 अद्भुत सच जानिये

0

1. भारत का एक गांव तब शतरंज खेलने का आदी बन गया जब एक आदमी ने 50 साल पहले शराब का उपयोग बंद करने और जूआ खेलना बंद करने के लिए, सभी गावं वालो को शतरंज का खेल सीखा दिया।

2. ‘ओस्सिप बर्नस्टीन‘ एक प्रसिद्ध शतरंज ग्रेंडमास्टर थे जिन्हें बोल्शेविको ने 1918 मे मौत की सजा सुनाई थी। जब वह फायरिंग दस्ते का सामना कर रहा था तब एक रूसी अधिकारी जिसने उसका नाम सुना, उसके बाद उसे शतरंज के खेल में अपनी पहचान साबित करने का मौका दिया गया। इसके बाद वह अधिकारी को पीटकर वहां से बाहर निकल गया।

3. एक कम्पनी है जो आपके घर के लिए छिपे हुए कमरें बनाने में माहिर है। और इस कमरें को खोलने के लिए एक शतरंज बोर्ड की आवश्यकता पड़ती है।

4. 1999 में शतरंज ग्रेंडमास्टर ‘गैरी कास्परोव‘ ने ‘द वर्ल्ड इन ए गेम ऑफ़ चेस‘ नामक टूर्नामेंट में एक शतरंज का मैच खेला जो 4 महीने तक चला। 75 से अधिक देशों के 50000 से ज्यादा लोगों ने इस खेल में भाग लिया। गैरी ने 62 साल की उम्र में भी खेल जीता था जब तक 51 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस्तीफा दे चुके थे।

5. शब्द ‘गैम्बिट‘ विशेष रूप से शतरंज का ही शब्द है लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘लाभ के लिए बलिदान‘ कर दिया गया।

6. 1770 में एक आदमी ने एक ऐसी मशीन बनाई जो इंसान के खिलाफ शतरंज का एक मजबुत खेल खेल सकती थी। खेल खेलने वाली मशीन का नाम ‘द टर्क‘ रख दिया गया। 1857 में यह पता चला कि ये एक धोखा था(एक इंसान इस मशीन को चला रहा था)।

7. 15 वीं शताब्दी में रानी इजाबेला की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए शतरंज के नियमों को बदल दिया गया।

8. आर्मिनियाई स्कुलों में शतरंज एक महत्वपूर्ण विषय है।

9. शतरंज बोर्ड के हर प्यादे को जुआरी, सराय का मालिक की तरह सामान्य व्यवसाय का नाम दिया गया।

10. 1600 से पहले शतरंज का खेल प्रतिद्वंदी के सभी टूकडों पर कब्जा करके जीता जाता था बस एक अकेले राजा को छोडकर. इस खेल की शैली को ‘सत्यानाश‘ के रूप में जाना जाता था।

11. गणितीय रूप से देखने पर ब्रम्हाण्ड में परमाणुओं की तुलना में शतंरज के अधिक खेल संभव हैं।

Interesting facts about chess

12. दो ही चालों मे प्रतिद्वंदी को शह और मात देना संभव है।

13. 2011 तक पुरे विश्व में 600 मिलियन लोग शतरंज खेलना जानते थे।

14. 1985 में ‘एरिट नोपोर्ट‘ नामक एक शख्सियत ने 68 घंटों में 500 मैच खेल कर रिकार्ड बनाया था, ये सभी मैच 10 मिनट के ही थे।

15. 20 घंटे 15 मिनट तक चले एक शतरंज के खेल ने सबसे लम्बे चैस खेल का रिकार्ड बनाया। लेकिन यह अन्ततः ड्रा रहा।

16. मैग्नस कार्लसन ने अपनी पीठ के साथ 10 मैच खेले जिनमें से वह 7 जीते।

17. एक शतरंज बोर्ड पर पंक्तियों को रैंक्स तथा कॉलम को फाइल कहा जाता है।

18. 1940 के दशक में शतरंज के मास्टर ‘मिगुएल नजर्दोफ‘ ने अर्जेंटीना में रहते हुए कई बार नेत्रहीन शतरंज के खेल खेलने के लिए विश्व रिकार्ड बनाये। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके करतबों की खबरें यूरोप में फैलेंगी ताकि उनका परिवार उनसे जुड सके।

19. शतरंज में एक स्थिति का वर्णन करने के लिए ‘जुग्जवांग‘ नामक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है जहां जाना कोई भी खिलाड़ी पसंद नहीं करता है क्यों कि वहां जाने से उनकी वर्तमान स्थिति खराब हो जाती है। दूसरे शब्दों में जो खिलाडी ऐसी स्थिति में कदम रखने के लिए मजबूर होता है उसे जुग्जवांग कहते हैं।

20. 2007 के एक अध्ययन में खिलाडीयों के आईक्यु व शतरंज कौशल के बीच एक नकारात्मक संबंध बताया गया।

21. शतरंज मास्टर्स और ग्रांडमास्टर अक्सर स्काईप के माध्यम से खेलना सिखा कर अपनी आय की पुर्ती करते हैं।

22. काफी चांसेस हैं कि आप एक शतरंज का खेल हार जांयेंगे अगर खेल के बीच में आपका मोबाइल बजता है तो।

23. शतरंज आईओसी द्वारा मान्यता प्राप्त एक खेल है और इसलिए खिलाडियों को ड्रग परिक्षण करवाना पड़ता है।

24. जेल में कैदियो की मदद के साथ, शराब और नशीली दवाओं के दुरूपयोग, जैसी सामाजिक समस्याओं के लिए शतरंज का उपयोग मनोचिकित्सा सहायता के रूप में किया गया है।

25. 9 जून 1970 को अंतरिक्ष व पृथ्वी के बीच पहला शतरंज का मैच खेला गया था जो ड्रा रहा था।

26. ‘जो हेडन‘ ने 2 जीत व 18 हार के साथ शतरंज का सबसे बेकार खेल खेला। वह एक साथ 180 लोगों के साथ खेलकर रिकार्ड बनाना चाहते थे परन्तु 20 लोगों ने उनके साथ खेलने की सहमती जताई। उन्होनें दो जीत अपनी मां व एक खिलाडी के खिलाफ हासिल की थी जो खेल के बीच में ही उठ कर चले गये।

27. शतरंज के एक सामान्य टूर्नामेंट में सफेद रंग से खेलने वाले को एक महत्वपूर्ण लाभ होता है.

28. दुनिया की सबसे महंगे शतरंज की कीमत लगभग 9.8 मिलियन डालर से अधिक है। अकेले एक राजा के टुकडे का वजन 165.2 ग्राम होता है जो 18 कैरेट के सोने का बना होता है और इसमें 73 माणिक्य और 146 हीरे जडे होते हैं।

29. शतरंज का एक 4 खिलाडियों वाला संस्करण भी है जिसे ‘चतुरजी‘ कहा जाता था जो प्राचीन भारत में खेला जाता था।

30. यह एक बेहद हैरान करने वाली बात है कि दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब शतरंज खेल पर ही लिखी गई थी।

31. ‘जुडित पोलगर‘, एक महिला शतरंज खिलाड़ी, जिन्होनें कास्पारोव, कारपोव और स्पेस्की को हराया था उस समय उसके पिताजी ने कहा था कि ‘जिनियस‘ पैदा नहीं होते हैं बल्कि बनते हैं।

32. दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व विजेता ‘गैरी कास्पारोव‘ बने, जब वे केवल 22 साल के थे।

33. अमेरिका के ‘सैमुअल रेशेवस्की‘ ने शतरंज के महान खिलाडियों को धूल चटा दी जब वे केवल 8 साल के थे।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version