स्पेन घूमने के पहले जानिये ये 60 रोचक बातें

0
1232
Know the interesting fats about spain

स्पेन यूरोप में स्थित एक महत्वपूर्ण देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 505,370 वर्ग किमी है। मैड्रिड इसकी राजधानी है और इसका सबसे बड़ा शहर है। स्पेनिश, स्पेन की आधिकारिक भाषा है। यूरो इसकी आधिकारिक मुद्रा है। इसके चार भू-सीमावर्ती देश- अंडोरा, फ़्रांस, पुर्तगाल और जिब्राल्टर है।

स्पेन समृद्ध संस्कृति, दिलचस्प लोगों और विभिन्न पर्यटन स्थलों से घिरा हुआ है जो किसी का भी ध्यान आकर्षित करते है चाहे वे किसी भी उम्र के हों। तो आज इस लेख में स्पेन के बारे में 60 ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताया गया है जिसके बारे मे आपको किसी ने नहीं बताया होगा।

1. नये साल के दौरान, स्पेनिश आमतौर पर बारह अंगूर खाते हैं। कुछ लोगो का मानना है कि यह सुख-समृद्धि की ओर ले जाता है. और कुछ लोग कहते हैं कि ये चुडेलों व अन्य बुराइयों को दूर भगाता है।

2. आधुनिक समाज में योगदान- स्पेन दुनिया को बाल्टी और पोंछा देने के लिए जिम्मेदार है – यह 1856 में हुआ।

3. आधुनिक सिगरेट की मिसाल, जिसे 17वी शताब्दी के आसपास विकसित किया गया था – पहली बार स्पेन में विकसित की गई थी।

4. अंगदान के संबंध में स्पेन दुनिया का नेतृत्व करता है।

5. स्पेन दुनिया के सबसे पुराने संवैधानिक राजतंत्रों में से एक है।

6. स्पेन में 47 विश्व धरोहर स्थल है- पूरे स्पेन में, कई पूर्व ऐतिहासिक रॉक कलाएं, ऐतिहासिक शहर और इमारते हैं। इसके अतिरिक्त पुल, राष्ट्रीय उद्यान और परिदृश्य भी है।

7. पहला अंतरिक्ष सूट 1935 में स्पेन में विकसित किया गया था।

spain is a popular tourist place

8. आज के कला ज्ञान को प्रभावित करने में कुछ सबसे प्रसिद्ध कलाकार जैसे- 17वी शताब्दी के वालजेकज, 18वी शताब्दी से गोया, 19वी शताब्दी के पिकासो, मिरो, और डाली का बहुत अधिक योगदान है. ये सब स्पेन के निवासी थे.

9. गिनीज वल्र्ड रिकार्डस ने एल रेस्तरां बोटिन को सबसे पुराने रेस्तरां का खिताब दिया जो मूल रूप से 1725 में खोला गया था और आज भी खुला है।

10. स्पेनिश गृह युद्ध (1936-1939)- जनरल फ्रांसिस्को फ्रेंकों के नेतृत्व में रिपब्लीकन और राष्ट्रवादियों के बीच एक सशस्त्र संघर्ष था- 5 लाख से अधिक लोग मारे गये।

11. ए.डी. 711 में अफ्रीका के मुसलमानों ने स्पेन पर आक्रमण किया।

12. वालेंसिया- स्पेन का तीसरा सबसे बड़ा शहर, एक समय में पांच शताब्दीयों तक मुस्लिम नियंत्रण में था।

13. स्पेन में नग्नता वैध है- भूमध्यसागरीय तट के अन्य देशों के विपरित, स्पेन उन लोगों के लिए नग्न समुद्र तट प्रदान करने के लिए जाना जाता है जो अत्यधिक गर्मी में समुद्र तट पर जाते समय स्नान वाले कपड़े या बिकनी नहीं पहनना चाहते।

14. कहा जाता है कि स्पेन के लोग 82 साल तक जीवित रहते हैं। यह स्विटजरलेंड, इटली और जापान के लोगों की तुलना में ज्यादा है। कुल मिलाकर जीवन दर के मामले मे स्पेन दुनिया में 15 वे स्थान पर है। इसके अलावा, स्पेनिश महिलाएं, पुरूषों की तुलना में ज्यादा समय तक जीती है।

15. जनगणना के आंकडों के अनुसार स्पेन में 60 वर्ष से अधिक आयु के 40 प्रतिशत से भी अधिक लोग हैं।

16. स्पेन में लगभग 25% दादा दादी हर दिन अपने पोता पोती की देखभाल के लिए जाने जाते हैं।

17. स्पेनियों को घूमना बहुत पसंद है- औसतन स्पेनियों को 24 में से 16 घंटें, खाने पीने, सोने, शराब पीने, और यहां वहां फिरने के लिए जाना जाता है। दोपहर के भोजन के बाद ‘सिस्टा‘ लेने से बेहतर कुछ भी नहीं है।

18. दुनिया के किसी भी अन्य बच्चे की तरह स्पेनिश बच्चे सोने से पहले अपने टूटे हुए दांतों को अपने तकिये के नीचे रखते हैं। हालांकि अमेरिकी बच्चे जो दांत परी में विश्वास रखते हैं, उनके विपरित स्पेनिश बच्चों को ‘एल रतन कोएट‘ में विश्वास होता है जो उन्हें उनके दांत के बदले में उपहार लाकर देते हैं।

19. स्पेनिश कानून के अनुसार पहले संभोग के लिए सहमति की आयु केवल 13 वर्ष व शादी की कानूनी आयु केवल 14 वर्ष थी। लेकिन आज यह कानून बदल गया है। अब सहमति व कानूनी विवाह की उम्र बढाकर 16 कर दी गई है।

20. स्पेनिश लोग समान लिंग विवाह पर खुले विचार रखते हैं. 2010 तक 80 प्रतिशत स्पेनिश नागरिकों ने दावा किया कि समलैंगिक व्यक्ति को भी अपना जीवन अपनी मर्जी से बिताने का अधिकार है।

21. टोमाटिना (टमाटरों की लड़ाई) और ‘’रनिंग ओफ् द बुल्स’ ‘(6 बैल लोगो के पीछे दौडते हैं) सबसे प्रसिद्ध स्पेनिश त्यौहारों में दो हैं।

22. स्पेन के राष्ट्रगान में कोई शब्द नहीं है।

23. क्या आप विश्वास करेंगे कि स्पेन में 47 मंजिला गगनचूंबी इमारत में लिफ्ट नहीं है?

24. 2002 में ब्रिटेन द्वारा गलती से स्पेन पर हमला कर दिया गया था। जब ब्रिटिश मरीन्स, जिब्राल्टर के बजाय स्पेन में उतर गये थे। हालांकि आक्रमण 5 मिनट तक ही चला और कोई नुकसान नहीं हुआ।

25. स्पेन में वैश्यावृति गैरकानूनी नहीं है परन्तु किसी दुसरे द्वारा इसका मुनाफा लेना कानूनी तौर पर गलत है। इसके अलावा स्पेन में वैश्याओं को ग्राहको को ढुंढते समय सडक पर उनकी सुरक्षा के लिए फ्लोरोसेट वास्केट पहनने का आदेश दिया गया था।

26. 2000 मे स्पेन की पैरालम्पिक बास्केटबाल टीम को अपना स्वर्ण पदक वापस करना पड़ा क्यों कि यह पाया गया कि 12 में से 10 खिलाडियों में कोई अपंगता नही थी।

the flag of spain

27. स्पेन के एक शहर में लगभग 700 लोगों का सरनेम ‘जापोन‘ है।

28. अमेरिका में स्पेन की तुलना में अधिक स्पेनिश बोलने वाले लोग रहते हैं।

29. क्या आप जानते हैं कि स्पेन ने पहले व दुसरे विश्व युद्ध में भाग नहीं लिया था?

30. एक जिपलाइन स्पेन और पुर्तगाल को जोडती है। इस जिपलाइन पर सीमा पार करने में केवल 60 सेकेंड लगते हैं।

31. स्पेन में लगभग 410 मिलियन देशी स्पेनिश बोलने वाले लोग हैं।

32. स्पेन में किसी भी बच्चे को ‘जुदास, मंदारिना, कैन‘ इन तीनों में से कोई भी नाम देना गैरकानूनी है। ये फलों के नाम है इसलिए मनुष्यों के लिए उपर्युक्त नहीं माने जाते हैं।

33. पाल्मा डे मलारोका शहर में अगर कोई भी बिना शर्ट के बाहर निकलता है तो उसे 600 यूरो का जुर्माना भरना पड़ता है।

34. मैड्रिड में 8 से ज्यादा कुतों के साथ सड़क पर घूमना गैरकानूनी माना जाता है।

35. मैड्रिड दुनिया में सबसे अधिक पर्यावरण के अनुकूल शहरों मे से एक है।

36. स्पेन के आधिकारिक प्रतीक या शुंभकर एक भालू को माना जाता है।

37. मैड्रिड में रहने वाले को अक्सर ‘गैटोस‘ कहा जाता है जिसका अर्थ बिल्लियों से है क्यों कि वे पूरा दिन सोते हैं और पूरी रात बाहर घूमते हैं।

38. मैड्रिड मेट्रो यूरोप में दूसरा सबसे बड़ा भूमिगत सिस्टम है।

39. स्पेन की अर्थव्यवस्था 14वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है पूरे विश्व में।

40. ‘सागरदा परिवार‘ एक गिरजाघर जो अभी भी निर्माणाधीन है, स्पेन की सबसे अधिक देखी जाने वाली इमारतों में से एक है। यह 130 वर्षों से निर्माणाधीन है।

41. 2013 में स्पेन दुनिया का तीसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला देश था।

42. इबीसा, स्पेन के तट से दूर एक द्वीप- देश में सबसे अधिक देखे जाने वाली जगहों में से एक है।

43. स्पेन में 16 हजार से अधिक धार्मिक त्यौहारों के कारण हर साल लगभग 60 हजार जानवरों की मृत्यु होती है

spain is a popular tourism destination

44. पुर्तगाल और स्पेन न केवल एक सीमा बल्कि एक प्रायद्वीप भी साझा करते हैं।

45. गजपचों एक गर्मियों में पीने वाला पदार्थ है जो ब्रेड, काली मिर्च, प्याज, और लहसून के अलावा टमाटर के सूप से बना होता है।

46. एनरिक एग्लेसियस- ये एक गायक व गीतकार है इनका जन्म मैड्रिड में हुआ। इन्हें गर्मजोशी से लैटिन पॉप का राजा माना जाता है।

47. रिकी मार्टिन- गायक और गीतकार। इन्होंने मेडुनो के साथ अपने सफल करियर की शुरूआत 13 साल की उम्र में की थी।

48. पाब्लो पिकासो- कलाकार और चित्रकार। इन्होंने 9 साल की उम्र में अपनी पहली पेंटिंग ‘ले पिकाडोर‘ और 15 साल की उम्र में अपनी पहली अकादमिक पेंटिंग पूरी की।

49. बैल, स्पेन का राष्ट्रीय जानवर है।

50. स्पेन में दुनिया का सबसे पुराना लाइटहाउस है- टावर आफ हरिक्युलस है इसका नाम। यह पहली शताब्दी में बनाया गया था और आज भी चालू है।

51. क्या आप जानते हैं कि स्पेन दुनिया के 43 प्रतिशत जैतून का उत्पादन करता है? और यहीं तथ्य इस देश को जैतून में शीर्ष उत्पादक बनाता है। स्पेन बडी मात्रा में केसर का भी उत्पादन करता है।

52. स्पेन के शाही परिवार को बदनाम करना गैर कानूनी है। इसमें दो साल तक की जेल हो सकती है।

53. स्पेन दुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषाओं का घर है- जैसे यूस्करा

54. स्पेन में क्रिस्टोफर कोलंबस का प्रत्यक्ष वंशज भी है।

55. स्पेन ने एक बार उन 21 देशों पर शासन किया था जो आज स्वतंत्र है।

56. मनुष्य पूर्वजों से संबंधित एक दांत जो लाखों साल पुराना है वह 2007 में स्पेन में पाया गया था।

57. एफिल टावर जो पेरिस, फ़्रांस में है – इसे मूल रूप में बार्सिलोना, स्पेन में बनाये जाने की योजना थी।

58. 910 किमी लम्बाई वाली रियो एब्रो स्पेन की सबसे लम्बी नदी है।

59. फुटबाल स्पेन का सबसे लोकप्रिय खेल है।

60. पूरी दुनिया में जितना ओलिव आयल है उसका लगभग ४३% स्पेन में पैदा होता है.

Leave a Reply