‘हैरी पॉटर’ की लेखिका जे.के. राउलिंग के जीवन से जुड़े तथ्य

0
940
j k rowling

विश्व प्रसिद्ध लेखक बनना कोई आसान काम नहीं होता है। जे.के. राउलिंग के लिए उस लक्ष्य तक पहुंचने की यात्रा आसान नहीं थी, फिर भी रंक से राजा बनने वाली एक सच्ची कहानी की मुख्या पात्र बनीं। जे.के. राउलिंग ‘हैरी पॉटर‘ नाम के विश्व प्रसिद्ध उपन्यास की लेखिका हैं। जे.के. राउलिंग के जीवन से जुड़े कुछ प्रेरणादायक तथ्यों के बारे में हमने नीचे लिखा है – कृपया इन प्रेरणादायक विवरणों को देखें।

  1. जे.के. राउलिंग 55 साल की हैं। इनका जन्म जुलाई 31, सन् 1965 को ग्लूस्टरशायर के येट में हुआ था। इनका जन्म का नाम जोआन राउलिंग है।
  2. जोआन राउलिंग के नाम में आने वाला अक्षर “के” कैथरीन के लिए है, जो उनकी दादी का नाम था।
  3. जोआन के माता-पिता किंग्स क्रॉस स्टेशन पर एक ट्रेन यात्रा के दौरान एक दूसरे से मिले थे। जिसे बाद में जोआन ने अपनी किताब हैरी पॉटर में विजार्डिंग वर्ल्ड में प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किया।
  4. जब जोआन 6 वर्ष की थी, तो उस समय उनकी सबसे अच्छे मित्र सीन के पास एक कार हुआ करती थी। हैरी पॉटर की फिल्मों में उड़ने वाली कार के संस्करण के लिए उन्होंने उसी कार से प्रेरणा लीं थी।
  5. जब वह एक बच्ची थी, तो जोआन काल्पनिक कहानियाँ लिखा करती थी, जो वह अपनी छोटी बहन के पढ़ने के लिए लिखा करती थीं। उनकी छोटी बहन डियान, उनसे उम्र में 2 साल छोटी थीं।
  6. हैरी पॉटर की किताबों को लिखते समय, जे.के. राउलिंग ने हरमाइन ग्रेंजर के चरित्र का जो वर्णन किया है, वह वास्तव में उन्होंने स्वयं पर 11 साल की उम्र में खुद पर आधारित किया था।
  7. जब जे.के. राउलिंग पहली हैरी पॉटर किताब लिख रहीं थीं, उस समय वह अपनी बेटी के साथ अपनी बहन के घर में रहा करतीं थीं। उस समय उनके पास कोई स्थिर आय का साधन नहीं था। इसी कारण वह अपनी बहन के साथ रहतीं थीं।
  8. एक किशोरी के रूप में, जे.के. राउलिंग का कहना है कि उनका बचपन बहुत मुश्किल और दुखी था। उनके, स्वयं के पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और उनकी मां को मल्टीपल स्केलेरोसिस नामक रोग था।
  9. ‘द गार्जियन’ में एक विज्ञापन को देखने के बाद, जे. के. राउलिंग अंग्रेजी को दूसरी भाषा के रूप में पढ़ाने के लिए पुर्तगाल चलीं गईं।
  10. जे.के. राउलिंग 6 महीने तक हैरी पॉटर लिखतीं रहीं, इसी बीच उनकी माँ का निधन भी हो गया। उन्होंने अपनी माँ को कभी नहीं बताया था कि वह किताबें लिख रही हैं।
j k rowling
  1. जे. के. राउलिंग के नायकों में से एक रॉबर्ट एफ कैनेडी हैं।
  2. जे.के. राउलिंग ने अपनी बेटी का नाम जेसिका, जेसिका मिटफोर्ड के नाम पर रखा, जो कि एक अंग्रेजी लेखिका थीं और जे.के. की नायिका भी थीं।
  3. 1990 में, जोआन की ट्रेन 4 घंटे की देरी से चल रही थी। यह वह समय था, जब हैरी पॉटर का विचार उनके दिमाग में पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था और जैसे ही वह अपने गंतव्य पर पहुंचीं, उन्होंने तुरंत लिखना शुरु कर दिया।
  4. ज्यादातर हैरी पॉटर के लिए लेखन का कार्य जोआन ने विभिन्न कैफे में किया। वह कहती है कि कैफे में काम करने का एक सबसे अच्छा कारण यह था कि उनकी बच्ची को टहलाने के लिए ले जाने से वह जल्दी सो जाती थी।
  5. हैरी पॉटर के बहुत सारे किरदार और विचार उनके अपने जीवन पर आधारित हैं। डंबलडोर का चरित्र उनके प्रमुख अध्यापकों में से एक से प्रेरित था।
  6. हैरी पॉटर की पुस्तकों में से पहला संस्करण सन् 1995 में समाप्त हो गया, उस समय यह कार्य पूरी तरह से एक पुराने मैनुअल टाइपराइटर पर टाइप करके, इस कार्य को किया गया था।
  7. इसी तरह, डिमेंटर जीव उनके द्वारा महसूस किए गए अवसाद और परिकल्पित आत्महत्या के अनुभवों पर आधारित था।
  8. जब उनकी पुस्तक प्रकाशित होने के लिए ब्लूम्सबरी गई हुई थी, तो लोगों ने उन्हें सुझाव दिया कि वह दिन की नौकरी भी कर लें क्योंकि बच्चों की किताबें बनाने में ज्यादा पैसा नहीं है।
  9. हालाँकि जब उन्होंने लिखना शुरू किया था उस समय वह आर्थिक रूप से स्थिर नहीं थीं। सन् 2004 में जे.के. रॉउलिंग का नाम, किताबें लिख कर अरबपति बनने वाले पहले व्यक्ति में शामिल हुआ।
  10. हैरी पॉटर के ऊपर बनने वाली फिल्म से पहले जे.के. राउलिंग ने एक अनुबंध तैयार करवाया। जिसमें जोआन की मांग थी कि यह फिल्म केवल ब्रिटेन में शूट की जाएगी और इसमें केवल ब्रिटिश कलाकारों को अभिनय करने की अनुमति होगी।
j k rowling
  1. यद्यपि जे.के. राउलिंग, हैरी पॉटर के लिए जानी जाती है, जबकि जे.के. राउलिंग ने 2012 में ” द कैजुअल वेकेंसी ” नामक अपनी पहली वयस्क फिक्शन किताब भी लिखी थी। इसे बाद में एचबीओ और बीबीसी पर प्रसारित करते हुए 2015 में तीन- भाग की छोटी श्रंखला में बदल दिया गया था।
  2. जे.के. राउलिंग ने हैरी पॉटर से संबंधित दो अन्य किताबें लिखीं, जिनमें से दोनों ने की आय को उन्होंने कॉमिक रिलीफ में दान कर दिया। जो $ 22 मिलियन डॉलर से अधिक था।
  3. जे. के. राउलिंग ने 12 प्रकाशन गृहों में हैरी पॉटर को प्रस्तुत किया और उन सभी ने इसे अस्वीकृत कर दिया था। यह तब था जब तक कि उन्होंने इसे ब्लूम्सबरी को नहीं भेजा, जहां उन्हें अपनी इस पुस्तक के लिए स्वीकृति मिल गई थी। इस पुस्तक के लिए उन्हें एडवांस में पैसे भी मिले थे, जो केवल £1500 थे।
  4. जे.के. राउलिंग लगातार 3 बार स्मार्टीज पुरस्कार जीतने वाले पहली व्यक्ति थीं।
  5. जे.के. राउलिंग ने अपने पास इतना सारा धन आने के बाद, सन् 2005 में उन्होंने लुमोस नामक एक चैरिटी स्थापित की। यह दुनिया भर में बच्चों के संस्थागतकरण को रोकने के लिए समर्पित है।
  6. एक बार जब जोआन ने कुछ क़ीमती बालियां खरीद लीं थीं, परंतु बाद में उन्होंने इस बात के लिए स्वयं को दोषी महसूस किया और बालियों की कीमत के बराबर की धनराशि उन्होंने चैरिटी में भेज दी।
  7. जब जे.के. राउलिंग अपनी दूसरी शादी के लिए एक शादी की पोशाक खरीदने के लिए गई तो उन्होंने अपना भेष बदल लिया था क्योंकि वह अपनी पहचान गुप्त रखना चाहती थी।
  8. जे.के. राउलिंग वास्तव में एक असाधारण महिला हैं, वह न केवल एक अविश्वसनीय लेखिका हैं, बल्कि एक दयालु, देखभाल करने वालीं और धर्मार्थ व्यक्ति भी हैं।
  9. 2012 में, जे.के. राउलिंग ने $ 160 मिलियन डॉलर चैरिटी में दान कर दिया, जिसके कारण वह अरबपतियों की सूची में से बाहर हो गई।
  10. जोआन का पसंदीदा खेल बास्केटबॉल है, जो क्विडिच के आविष्कार के लिए प्रेरणा था। जब नए खेलों के लिए एक नए नाम को खोजने में उन्हें दिक्कत हो रही थी, तो उन्होंने स्निच, ब्लज़र, क्वाफ्ल जैसे नामों को रखने की कोशिश की।

Leave a Reply