प्याज वह सब्जी है जो हमें खुशी में भी रूला देती है। जब हम प्याज काटते हैं तो हमें इससे बड़ी घृणा होती है लेकिन हम बिना प्याज के रह भी तो नहीं सकते ना, इसलिए काटना तो पडेगा ही. कोई इलाज है क्या इसका? प्याज हमारे रोज के खाने में स्वाद जोडती है चाहे शाकाहार हो या मांसाहार। और इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इस लेख में हम आपको प्याज से होने वाले लाभों के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं। हम आज इससे जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताएंगें जिन्हें पढकर आप हक्के बक्के रह जायेंगे। तो चलिये शुरू करते हैं।
1. प्याज हमारे बीच में काफी समय से है। प्याज की सबसे पुरानी ज्ञात खेती लगभग 5000 ईसा पूर्व की गई थी। इसका मतलब प्याज हमारे बीच में लगभग 7000 सालों से हैं।
2. कटे हुए प्याज कभी जहरीले नहीं बनते हैं। कटे हुए प्याज में जीवाणु के लगने की संभावना नहीं रहती है। तो चाहे आप रातभर कटे हुए प्याजों को ऐसे ही छोड दो उनमें खतरनाक जीवाणु नहीं आयेंगे। प्याज खाने से आपको फूड पोइजनिंग जैसी कोई बीमारी नहीं होगी और आपका पेट भी खराब नहीं होगा।
3. प्राचीन मिस्र में प्याज की पूजा की जाती थी। प्राचीन मिस्र के लोगों का यह मानना था कि प्याज के छल्ले और गोलाकर आकार, अनंत काल का प्रतीक है।
4. प्राचीन मिस्र के लोग अपने शासकों के मकबरों को प्याज के चित्रों से ढ़क देते थे. प्याज किसी भी मृत को दफनाने की रस्मों में अहम भूमिका निभाती थी। उनका मानना था कि प्याज मरने के बाद उनके शासकों को खुश रखेगा।
5. माना जाता है कि मिस्र के लोगों के प्याज के प्रति गहरे संबंध थे. प्याज की खेती सबसे पहले मध्य एशिया या पश्चिमी पाकिस्तान (पूर्व में भारत का हिस्सा) या ईरान से शुरू हुई थी।
6. मध्यकाल में प्याज को उपहार और यहां तक की मुद्रा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था। लोग सेवाओं तथा वस्तुओं को खरीदने के लिए प्याज का इस्तेमाल करते थे और यहां तक कि वे किराये का भुगतान करने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल करते थे।
7. कटे हुए प्याज हमे रूला देते हैं और हम इनसे नफरत करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने कि कोशिश की है कि हम प्याज काटते समय रोते क्यों हैं? ऐसा इसलिए होता है क्यों कि जब हम इसे काटते हैं तब इसमें से तेजी से सल्फर निकलता है। यह सल्फर हमारी आंखों तक पहुँचता है और नमी के साथ मिलकर सल्फ्युरिक अम्ल बना देता है।
8. सल्फ्युरिक अम्ल के तेजी से बनने के कारण हमारी आंखो में दर्दनाक सनसनी शुरू हो जाती है और हमारा दिमाग तेजी से कार्य करता है। रक्षात्मक रूख में, हमारा दिमाग हमारी आंखों में आंसू पैदा करता है ताकि सल्फ्युरिक अम्ल बाहर निकल सके। इसी लिए हम प्याज काटते समय रोते हैं।

9. प्याज काटते समय आंसूओं से बचने के लिए आप इसे पानी में रखकर काट सकते हैं। या फिर आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
10. क्या आप जानते हैं कि लिबिया के निवासी प्याज खाने के लिए प्रसिद्ध हैं? लिबिया में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष प्याज की खपत करीबन 66.8 पाउण्ड है।
11. पुरानी अंग्रेजी लोककथाओं के अनुसार, यदि प्याज की त्वचा मोटी है तो इसका मतलब है कि गंभीर सर्दी का मौसम आ रहा है। और अगर प्याज की त्वचा पतली है तो इसका मतलब है हल्की सर्दी आ रही है।
12. न्यूयार्क शहर जिसे आज ‘बिग एपल सिटी‘ के नाम से जाना जाता है उसे कभी ‘बिग आनियन सिटी‘ के नाम से जाता था। इसका पता एक किताब के माध्यम से लगाया गया था, जिसका नाम है ‘1000 प्लेसेस टू विजिट बिफोर यू डाई‘ इस किताब के लेखक थे, पेट्रीसिया शुल्त्स.
13. चीन दुनिया का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है। चीन द्वारा प्याज का औसत वार्षिक उत्पादन लगभग 20,507,769 मैट्रीक टन है। भारत 13,372,100 मैट्रीक टन के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है और तीसरे स्थान पर अमेरिका है जो लगभग 3,320,870 मैट्रीक टन का उत्पादन करता है।
14. माना जाता है कि प्याज में रोगाणुरोधक गुण होते हैं इसलिए इसका उपयोग युद्ध के दौरान घावों को भरने में भी इस्तेमाल में लिया जाता है।
15. अमेरिकी गृह युद्ध के दौरान जनरल ‘उलेइस एस ग्रांट‘ ने एक संदेश लिखकर कहा कि मैं बिना प्याज के अपनी सेना को आगे नहीं बढाउंगा। और इसके साथ ही प्याजों से भरी तीन ट्रेन कारों को उनके पास तुरन्त भिजवाया गया।
16. नेब्रास्का के ब्लू हिल में, एक कानून है- जो वास्तव में काफी विचित्र है। इस कानून के हिसाब से अगर एक महिला एक बड़ी टोपी पहनकर एक डरपोक पुरूष को डराती है तो उस महिला के प्याज खाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। लेकिन दुख कि बात तो ये है कि यह सिर्फ किताबों में देखने का मिलता है।
17. यूनानी सोचते थे कि प्याज खाने से ताकत बढेगी और इसीलिए पहली शताब्दी के पहले ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाडियों ने प्याज खाया।

18. प्राचीन भारत में प्याज का उपयोग मूत्रवर्धक के रूप में किया जाता था। इसका मतलब वे अच्छी आंख, दिल और स्वास्थय के लिए वेजी का उपयोग करते थे।
19. पीटर ग्लेजब्रुक- एक ब्रिटिश किसान था जिसने 2011 में दुनिया का सबसे बड़ा प्याज उगाया।
20. प्याज दुनिया की छठी सबसे लोकप्रिय सब्जी फसल है (प्रति वर्ष उत्पादकता के आधार पर)
‘प्याज कुत्तों के दुश्मन होते हैं! क्या आप जानते हैं कि प्याज कुत्तों की लाल रक्त कोशिकाओं को कमजोर कर सकता है और एनिमिया और गंभीर मामलों में मृत्यु का कारण बन सकता है? इसलिए अपने कुते से प्याज दूर ही रखें।