जानिए दुबई की शान ‘बुर्ज खलीफा’ से जुड़े 43 चौंकाने वाले तथ्य

0
754
burj khalifa dubai

आसमान को छूती हुई इमारत ‘बुर्ज खलीफा‘ दुबई में स्थित है। बुर्ज खलीफा ना सिर्फ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है बल्कि यह इंजीनियरिंग और वास्तु शिल्प का एक अद्भुत नमूना भी है। बादलों से भी ऊंची ऊंचाई बुर्ज खलीफा के विषय में सबसे अधिक चौंकाने वाला तथ्य है। लेकिन यह यादगार इमारत अपने अंदर और भी कई अद्भुत तथ्यों को समेटे हुए हैं, जिन्हें शायद आप अब तक नहीं जानते होंगे। हमने उन सभी तथ्यों को निम्नलिखित तरीके से आपके लिए उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। साथ ही हम आपसे वादा करते हैं कि बुर्ज खलीफा के बारे में यह सारे तथ्य जानकर आप अपने अंदर उत्साहित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। चाहे आप अपनी जानकारी बढ़ाने हेतु सामान्य ज्ञान की बातें जानना चाहते हो या फिर आप इस अद्भुत इमारत के अंदर छुट्टियां मनाने जाने वाले हो और या फिर आप इस इमारत के विषय में और अधिक जानने के इच्छुक हों। हम आपसे वादा करते हैं कि आप कुछ ना कुछ नया जरूर जान पाने में सफल होंगे। आइए इस अद्भुत इमारत बुर्ज खलीफा से जुड़ी कुछ अनूठी बातों को जानने की शुरुआत करते हैं।

  1. बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग 6 साल का वक्त लगा था।
  2. इस बिल्डिंग को बनाने के लिए खुदाई के कार्य की शुरुआत सन् 2004 में की गई थी और इमारत का बाहरी स्वरूप सन् 2009 में पूरा किया लिया गया।
  3. बुर्ज खलीफा को सामान्य लोगों के लिए 4 जनवरी 2010 को खोल दिया गया था।
  4. बुर्ज खलीफा के डिजाइन का कार्य स्किडमोर ऑनिंग एंड मेरिट कंपनी के द्वारा किया गया था, जो कि एक अमेरिकन कंपनी है और यह अमेरिका के अंदर इमारतों से संबंधित कई प्रकार के कार्यों को करती है।
  5. बुर्ज खलीफा इस संसार की सबसे ऊंची इमारत है। इसके स्ट्रक्चर की ऊंचाई 2716 फुट है जो कि लगभग 584 मीटर के आसपास होती है।
  6. इस इमारत में लोगों के रहने के लिए अधिकतम ऊंचाई 1918 फुट है।
  7. बुर्ज खलीफा एफिल टावर से लगभग 3 गुना ज्यादा ऊंचा है। इतना ही नहीं यह एंपायर स्टेट बिल्डिंग से लगभग 2 गुना है।
  8. जब बुर्ज खलीफा का निर्माण किया जा रहा था तो इसमें प्रतिदिन 12000 मजदूर इस अद्भुत इमारत के निर्माण का कार्य लगभग 220 लाख घंटे की अवधि के बराबर कार्य करते रहे।
  9. इस बिल्डिंग के डिजाइन का आकार हाइमेनोकैलिस फूल के जैसा है। जिसे स्पाइडर लिली के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आमतौर पर पाया जाने वाला फूल है। जो इसकी लंबी पत्तियों के कारण जाना जाता है। यह लंबी पत्तियां इसके मध्य भाग से ऊपर की ओर उठती हैं। यदि आप इस आसमान छूती इमारत को ऊपर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि यह आकृति बिल्कुल उस फूल के जैसी है।
  10. बुर्ज खलीफा इमारत की बाहरी परत के ऊपर शीशे का काम किया गया है। इसे शीशे के 26000 पैनलों के द्वारा ढका गया है। जिनमें से सभी को हाथों द्वारा काटकर लगाया गया है और यह सब काम दुबई की चिलचिलाती गर्मी के दौरान किया गया है।
  11. इस इमारत के अंदर इतने एलुमिनियम का प्रयोग किया गया है जिन से लगभग 5 एअरबस 380 हवाई जहाज बनाए जा सकते हैं।
  12. इस बिल्डिंग में बनाने में जितनी कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है, उसका वजन 10,00,00 हाथियों के बराबर बैठता है।
  13. बुर्ज खलीफा की इमारत के अंदर 160 मंजिल है।
  14. बुर्ज खलीफा इमारत के अंदर एक इस प्रकार का बाहर निकलने का आधुनिक मार्ग तैयार किया गया है, जिसे किसी भी इमरजेंसी के वक्त इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
  15. बुर्ज खलीफा इमारत की 163 मंजिल जमीन से ऊपर स्थित हैं। जबकि केवल एक मंजिल जमीन से नीचे स्थित है।
burj khalifa dubai
  1. बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का खर्चा किया गया है। इतना ही नहीं सिर्फ इसके टावर को बनाने में ही एक बिलियन डॉलर का खर्चा आया था।
  2. बुर्ज खलीफा के नाम “दुनिया की सबसे ऊंची खड़ी इमारत” का रिकॉर्ड है। इसके सबसे ऊंचे फ्लोर पर भी लोगों के रहने का आवास होना भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अंदर सबसे ज्यादा मंजिलों का होना एक अन्य रिकॉर्ड है। बुर्ज खलीफा की लिस्ट सबसे अधिक दूरी की ऊंचाई तक जाने वाली लिफ्ट का रिकॉर्ड बनाते हैं साथ ही यहां का एलिवेटर सबसे लंबा एलिवेटर होने का रिकॉर्ड बनाता है।
  3. बुर्ज खलीफा के अंदर दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट भी बना हुआ है। जो इस इमारत की 122 में मंजिल पर स्थित है। जिसका नाम है एट. मॉस्फेयर है। बुर्ज खलीफा में आए सभी मेहमान इस होटल में किभी भी प्रकार के समुंद्री व्यंजनों का स्वाद और उनका आनंद उठा सकते हैं। इस रेस्टोरेंट के अंदर एक स्काईस्क्रैपर भी बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 441 मीटर है।
  4. इस इमारत की 160 मंजिल पर बने हुए कमरे दुनिया के सबसे ज्यादा ऊंचाई पर “रहने योग्य स्थान” होने के नाम पर रिकॉर्ड बनाते हैं।
  5. बुर्ज खलीफा के नाम दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल रिकॉर्ड भी है। जो इसकी 76वीं मंजिल पर बना हुआ है। दुनिया के सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल का रिकॉर्ड रिट्ज कार्लटन होटल के 198 मंजिल के ऊपर बने हुए स्विमिंग पूल को जाता है। जो कि हांगकांग के अंदर इंटरनेशनल कॉमर्स सेंटर के अंदर स्थित है।
  6. बुर्ज खलीफा के अंदर लगी हुई लिफ्ट दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई तक जाने वाली लिफ्ट है। जो इस इमारत की 140 वीं मंजिल तक जाती है।
  7. शायद बुर्ज खलीफा ज्यादा लंबे समय तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत न बना रह पाए। हालांकि सन् 2009 से बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा अपने नाम किए हुए हैं। अब इसको कुछ जगहों से प्रतिस्पर्धा मिलने लगी है जैसे कि दुबई में ही एक अन्य इमारत बनाई इसकी प्रतिस्पर्धा स्वरूप बनाई जा रही है जिसका नाम है ‘जेद्दा टावर‘।
  8. ‘जेद्दा टावर’ के निर्माण का कार्यकाल वास्तव में 2020 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इसके निर्माण में कुछ बाधाएं आने के कारण इसके निर्माण प्रक्रिया में कुछ धीमा रूख ले लिया।इस समय इसके निर्माण का कार्य सन् 2023 में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
  9. बुर्ज खलीफा के सामने लगे हुए फव्वारे जिसको दुबई फाउंटेन के नाम से जाना जाता है, यह शाम 6:00 बजे से 30 मिनट तक के लिए अपना नजारा पेश करता है और यह बुधवार से रविवार तक ऐसा चलता रहता है। इसके नाम दुनिया का “सबसे बड़ा नृत्य करने वाले फव्वारे” का रिकॉर्ड भी अंकित है।
  10. बुर्ज खलीफा इमारत की वास्तु शिल्प से जुड़ी सबसे मशहूर बातों में से एक इसकी “टेलीस्कोपिक” विशेषता है जो इसके शिखर पर है। यह इसके सबसे ऊपरी तल पर बना हुआ है। इसे बनाने के लिए लगभग 4000 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यदि बाहर का मौसम साफ हो तो इसको 60 मील दूर से भी देखा जा सकता है।
  11. यह टेलीस्कोपिक स्पायर अपने आप में बहुत विवादों से घिरा हुआ रहा है‌। कई लोगों का मानना है कि यह बिना काम का कार्य इमारत को और ज्यादा अधिक ऊंचा दिखाने के लिए बनाया गया है। बिना इस टेलीस्कोपिक एस्पायर के बुर्ज खलीफा इमारत की ऊंचाई लगभग 700 फीट कम हो जाती है।
  12. बुर्ज खलीफा इमारत चारों ओर से बहुत ही विशालकाय दुबई फाउंटेन से घिरी हुई है। यह अपने आप में इतना बड़ा है जितना की लगभग दो फुटबॉल के मैदान।
  13. इस फाउंटेन के अंदर से निकलने वाली आवाज और इसकी लाइट उसी कंपनी के द्वारा बनाई गई थी, जिन्होंने “बेलाजिओ होटल लेक”, जो कि लास वेगास में स्थित है, का निर्माण किया था।
  14. बुर्ज खलीफा इमारत अपने आप में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का समावेश है। इसके अंदर लगभग 1,000 ऐसी कला की मूर्तियां रखी गई हैं, जिन्हें दुनिया के कुछ बेहतरीन एवं मशहूर कलाकारों के द्वारा बनाया गया है। इनमें से कई कलाकृतियां तो ऐसी हैं जिनका निर्माण केवल इस इमारत के लिए किया गया था या फिर खरीदा गया।
  15. बुर्ज खलीफा के अंदर 57 एलिवेटर लगाए गए हैं और इसके अंदर 8 एस्केलेटर भी लगे हुए हैं।
burj khalifa dubai
  1. बुर्ज खलीफा इमारत के अंदर दुनिया का सबसे तेजी से चलने वाला एलीवेटर लगाया गया है। हालांकि यह अपने आप में किसी भी प्रकार का कोई रिकॉर्ड धारण नहीं करता है। इस मौजूदा समय में इस एलिवेटर को दुनिया का तीसरा सबसे तेज चलने वाला एलिवेटर माना जाता है। इस एलिवेटर की स्पीड 10 मीटर प्रति सेकंड है और यह सबसे निचले तल से 124 वें फ्लोर तक जाने के लिए केवल 1 मिनट का समय लेता है।
  2. बुर्ज खलीफा की इमारत, दुबई की कई अन्य प्रसिद्ध इमारतों सहित “थंडर बाय अमेरिकन पॉप रॉक” बैंड के द्वारा बनाई जाने वाली म्यूजिक वीडियो के अंदर शामिल की जा चुकी है।
  3. इस आसमान को छूती इमारत का नाम पहले बुर्ज दुबई रखा गया था। हालांकि इसे बाद में बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया। ऐसा करने के पीछे का मुख्य कारण इस इमारत द्वारा दुबई के किंग “खलीफा बिन जायेद अल नह्यान” को एक सम्मान दिया जाना था, जो कि यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के प्रेसिडेंट भी रहें हैं।
  4. साल 2010 से पहले बुर्ज खलीफा की इमारत की ऊंचाई को गुप्त रखा गया था, ताकि इसको दुनिया में बन रही अन्य इमारतों के प्रतिस्पर्धा से दूर रखा जा सके।
  5. आने वाले हर नए साल के दिन बुर्ज खलीफा इमारत के ऊपर एक बहुत ही अच्छा आतिशबाजी से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सबसे आखिरी आतिशबाजी का आयोजन साल 2017 में किया गया था, जो की 2018 की शाम तक चला था।
  6. आप बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से सूरज को दो बार डूबते हुए देख सकते हैं। एक बार इसके निचले फ्लोर से तथा एक बार फिर से इस के सबसे ऊंचे तल से।
  7. बुर्ज खलीफा, दुबई के अंदर सबसे ज्यादा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।
  8. बुर्ज खलीफा को हॉलीवुड की फिल्म “मिशन इंपॉसिबल” कि कुछ दृश्यों में दिखाया गया है। जहां पर कलाकार टॉम क्रूज, बुर्ज खलीफा के ऊपर चढ़ने का प्रयास करते हुए दिखाई पड़ते हैं।
  9. अगर बुर्ज खलीफा के हर एक छोटे टुकड़े को आगे पीछे जोड़ दिया जाए तो बुर्ज खलीफा की यह इमारत दुनिया के लगभग एक चौथाई हिस्से की लंबाई को नाप लेगी।
  10. जहां पर बुर्ज खलीफा इमारत को बनाया गया है, यह स्थान पहले सेना के द्वारा प्रयोग में लाया जाता था। जिसे “सेंट्रल मिलिट्री कमांड” के नाम से जाना जाता था।
  11. जिस दिन बुर्ज खलीफा इमारत का उद्घाटन किया गया, उस दिन लगभग 10,000 फुलझड़ियों को जलाने का एक रिकॉर्ड भी कायम हुआ था।
  12. जिन लोगों ने बुर्ज खलीफा इमारत का डिजाइन तैयार किया है, उन्हीं लोगों ने विल्स टावर का भी डिजाइन तैयार किया था, जो कि शिकागो के अंदर स्थित है। इन्हीं लोगों के द्वारा न्यूयॉर्क के अंदर स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का डिजाइन भी तैयार किया गया है।
  13. 28 मार्च 2011 के दिन एक फ्रेंच रॉक क्लाइबर ने जिसे स्पाइडर मैन के नाम से भी जाना जाता है, बुर्ज खलीफा इमारत के बाहरी तरफ से इसके ऊपर चढ़कर अपना नाम प्रसिद्ध कर लिया था। इस इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से तक चढ़ने के लिए उसे केवल 6 घंटे का समय लगा और इसके लिए इसने यूनाइटेड अरब अमीरात के द्वारा निर्धारित किए गए सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। एलन रोबोट के नाम से जाने जाने वाले इस क्लाइंबर ने कई चौकाने वाले कारनामे पहले भी किए हैं। हालांकि पहले यह केवल अकेले चढ़ने चढ़ने में विश्वास करते थे लेकिन बुर्ज खलीफा पर चढ़ने के लिए इन्होंने रस्सियों और कई अन्य प्रकार के कवचों का इस्तेमाल किया था।

Leave a Reply