Home रोचक तथ्य जानिए फूलों से जुड़े 60 रोचक तथ्य जो आपको अचम्भे में डाल...

जानिए फूलों से जुड़े 60 रोचक तथ्य जो आपको अचम्भे में डाल देंगे

0
914
flowers

फूल देखने में अत्यंत सुंदर होते हैं – यदि आप चाहे तो किसी के भी मूड को अच्छा करने के लिए उसे सुंदर फूलों से तैयार किया हुआ एक गुलदस्ता भेंट स्वरूप दे सकते हैं। यह लेख फूल से जुड़े कुछ ऐसी ही अद्भुत तथ्यों से भरा हुआ है, जिन्हें आपने आज से पहले शायद ही सुना होगा। दुनिया भर में फूलों की 400,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, परंतु इनमें से अधिकांश ऐसी हैं जिन्हें अभी तक खोजा नहीं गया है। क्या आप जानते हैं कि ट्यूलिप नामक फूल का प्रयोग खाना पकाने में किया जा सकता है, और एक समय ऐसा था जब इनकी कीमत सोने से भी अधिक हुआ करती थी। फूलों से जुड़ी कुछ बातें इतनी अद्भुत और रोचक है कि वह आपको आश्चर्यचकित कर देंगीं। आइए नजर डालते हैं फूलों से जुड़े कुछ अद्भुत और रोचक तथ्यों के बारे में।

फूलों से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य –

  1. दुनिया का सबसे छोटा फूल वोल्फिया ग्लोबोसा या एशियन वाटरमील है। यह इतना छोटा होता है कि मात्र चावल के दाने के आकार का रहता है तथा यह हरे रंग का होता है और फूल इसकी सतह के एक छोटे से छिद्र में स्थित होता है।
  2. ‘चंद्रमा फूल’ उन फूलों को कहा जाता है जो मात्र रात में खिलतें हैं और दिन में बंद हो जाते हैं।
  3. दुनिया का सबसे बड़ा फूल दस फीट तक लंबा और तीन फीट चौड़ा होता है और इसका वजन लगभग 24 पाउंड तक होता है! इसे टाइटन अरुम कहा जाता है और इसमें सड़ते हुए मांस की विशिष्ट गंध आती हुई प्रतीत होती है, इसलिए इसे “लाश फूल” भी कहा जाता है।
  4. दुनिया में 400,000 से अधिक पौधे हैं जो फूलते हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश के विषय में अभी तक कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है जिसका कारण इनकी अत्यधिक संख्या का होना बताया जाता है।
  5. वैज्ञानिकों ने साइबेरिया में एक 32,000 साल पुराने आर्कटिक फूल को, एक हिमयुग के समय की गिलहरी द्वारा दफन किए गए बीजों का उपयोग करके पुनर्जीवित करने में कामयाबी हासिल की।
  6. एगावे को एक मोनोकार्पिक पौधे के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह वर्षों तक निष्क्रिय रहता है और अपने पूरे जीवन काल में केवल एक बार खिलता है और फिर मर जाता है।
  7. गुलाब की अच्छी खुशबू उनकी पंखुड़ियों पर मौजूद सूक्ष्म इत्र ग्रंथियों के कारण आती है।
  8. दुनिया में सबसे बड़ी फूलों की नीलामी नीदरलैंड में आल्समर में होती है। वहां एक दिन में करीब 20 मिलियन फूलों की नीलामी होती है।
  9. ‘भूत फूल’ कहे जाने के पीछे का वास्तव कारण यह है कि इन फूलों में क्लोरोफिल नहीं होता है, जिसके कारण पौधों को उनका हरा रंग प्राप्त होता है। वर्णक के अभाव के कारण यह फूल हरे ना होकर के सफेद दिखाई देते हैं।
  10. कुछ चमगादड़ परागणक होते हैं, मेक्सिको में चमगादड़ की एक ऐसी प्रजाति पाई जाती है जो मात्र कैक्टस के फूलों के अमृत का परागणक करती है।
  11. दुनिया भर में ऑर्किड की लगभग 4,000 प्रजातियां हैं, लेकिन उनमें से लगभग 1500 अकेले कोलंबिया में हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आर्किड कोलंबिया का राष्ट्रीय फूल है!
  12. सफेद फूलों से रंगीन फूलों की तुलना में अधिक तेज गंध आती है।
  13. हाइड्रेंजस का पौधा जिस मिट्टी में उगता है, उसकी अम्लता का स्तर एवं उसके रंग का निर्धारण उसी प्रकार करता है। जैसे कि यदि मिट्टी कम अम्लीय है तो फूल गुलाबी होगा, और यदि अधिक अम्लीय है तो फूल उतना ही नीला होगा!
  14. अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला फूल शेनझेन नोंगके आर्किड है। इसके पूर्ण विकसित होने में लगभग आठ साल लगे और यह हर चार से पांच साल में केवल एक बार ही खिलता है। लेकिन इसे एक नीलामी में 200,000 डॉलर में बेचा गया था! है ना आश्चर्यचकित करने वाला तथ्य।
  15. फूल, फूलों के पौधों की प्रजनन संरचना होतें हैं। जब कीड़े या पक्षी एक फूल से अमृत लेने आते हैं, तो वे पराग को एक फूल से दूसरे के स्त्रीकेसर (फूल का मादा भाग) में ले जाकर उसका परागण करते हैं।
  16. अमेरिका में, मिलने वाले ताजे फूलों में से लगभग 60% कैलिफोर्निया में उगाएं जातें हैं।
  17. सूर्य के पूर्व से पश्चिम की ओर मार्ग का अनुसरण करने के लिए सूरजमुखी के फूल दिनभर घूमता है।
  18. बांस का पौधा वास्तव में फूल वाला पौधा है, लेकिन यह कुछ वर्षों के लिए फूलता है।
  19. वेनिला फूल वास्तव में बहुत नाजुक होते हैं: वे एक समय में केवल कुछ घंटों के लिए खिलते हैं। इतना ही नहीं वेनिला बीन बनाने के लिए हाथ से परागण करने की आवश्यकता होती है।
  20. कुछ फूल तभी पराग छोड़ते हैं जब वे मधुमक्खी को अपने ऊपर भिनभिनाते हुए महसूस करतें हैं।
flower
  1. चॉकलेट कॉसमॉस नामक फूल की एक किस्म मौजूद है जो वास्तव में चॉकलेट की तरह महकती है!
  2. लिली देखने में जितने सुंदर फूल होते हैं, यह आपकी प्यारी बिल्लियों के लिए उतने ही अधिक विषैले होते हैं।
  3. कटे हुए फूलों को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए फूलदान के पानी में थोड़ी सी चीनी या साइट्रस सोडा मिलाएं।
  4. ऑर्किड नामक पौधे को बड़ा करने के लिए मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हें हवा से सभी पोषक तत्व मिल जातें हैं।
  5. सूरजमुखी के बीजों में एक ऐसा रसायन होता है जो पौधों को उनके पास बढ़ने से रोकता है।
  6. नेशनल ज्योग्राफिक का अनुमान है कि 1750 के दशक तक फूलों की लगभग 571 प्रजातियां पहले ही विलुप्त हो चुकी हैं।
  7. वीनस फ्लाई ट्रैप एक प्रकार का मांसाहारी फूल वाला पौधा है जो अन्य छोटे छोटे कीड़े-मकोड़ों और छोटे जानवरों को खाते हैं।
  8. स्केलेटन फूल की पंखुड़ियाँ गीली होने पर पारदर्शी हो जाती हैं और सूखने पर वापस सफेद रंग की दिखाई देने लगती हैं।
  9. दुनिया में मौजूद फूलों के पौधों की 400,000 प्रजातियों में से 35,000 से अधिक केवल गुलाब की प्रजातियां हैं।
  10. जूलियट गुलाब खूबानी रंग का एक बहुत खूबसूरत फूल है, इतना ही नहीं अब तक का विकसित सबसे महंगा गुलाब भी यही है। इसे बनाने में इसके ब्रीडर डेविड ऑस्टिन को $4.37 मिलियन और 15 साल लगे!
  11. 2010 में वैलेंटाइन डे के लिए लगभग 198 मिलियन गुलाब का उत्पादन किया गया था।
  12. गुलाब का तेल बाजार में बहुत महंगा मिलता है, जिसका कारण इसको बनाने में लगने वाली अत्यधिक मेहनत है। इस बात को आप ऐसे समझ सकते हैं कि पांच मिलीलीटर तेल बनाने के लिए लगभग 250,000 गुलाब की पंखुड़ियां, या 10,000 गुलाब की आवश्यकता होती है!
  13. ट्यूलिप का पौधा काटने के बाद भी प्रति दिन लगभग एक इंच तक बढ़ता रह सकता हैं।
  14. बर्ड ऑफ पैराडाइज वास्तव में एक फूल वाला पौधा है जो एक उष्णकटिबंधीय पक्षी की तरह दिखाई देता है।
  15. पौधों की कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं: ऐसा माना जाता है कि 25% फूलों की प्रजातियां खतरे में हैं।
flowers

फूलों के प्रतीकात्मक अर्थ

  1. सिंहपर्णी नामक पौधे को अक्सर तीन खगोलीय पिंडों का प्रतिनिधित्व करने के लिए देखा जा सकता है: पीला फूल सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, पराग की गेंद चंद्रमा और सफेद बीज जो उड़ते हैं, सितारों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  2. फॉक्सग्लोव एक फूल का नाम है जिसके पीछे लोगों का मानना यह है कि लोमड़ियों ने अपने शिकार को पकड़ने के लिए अपने पंजे को इसकी पत्तियों में खिसका दिया करतीं थीं।
  3. बौद्धों के लिए कमल का फूल एक पवित्र माना गया है। साथ ही यह शरीर, मन और आत्मा की पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है।
  4. प्राचीन मिस्रवासियों के लिए, कमल का फूल पुनरुत्थान और अनन्त जीवन का प्रतीक माना जाता रहा है: इसे एक पवित्र फूल माना जाता था और प्राचीन मिस्रियों के दफन अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता था। ऐसा इसलिए है क्योंकि फूल नम क्षेत्रों जैसे नदियों और आर्द्रभूमि में आसानी से खिल जातें है परिस्थिति होने पर अथवा सूखे के दौरान यह वर्षों तक जीवित रह सकतें हैं और पानी डालने पर फिर से खिल जातें हैं।
  5. फूलों के इर्द-गिर्द बनी एक पूरी भाषा है: इसे फ्लोरियोग्राफी कहते हैं। फूल आमतौर पर शब्दों का नहीं बल्कि भावनाओं और अनुभूतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फूलों के द्वारा संदेशों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कई फूल वाले इस प्रकार के गुलदस्ते भी बनाते हैं जो संदेशवाहक फूलों से बने होते हैं।
  6. रूस में, किसी भी खुशी के अवसर पर विषम संख्या में फूल और शोक भेजने के लिए सम संख्या में फूलों को देने की परंपरा है।
  7. मेन राज्य में पाइनकोन को राजकीय फूल घोषित किया गया है।

फूलों से जुड़े पाक कला तथ्य

क्या आप जानते हैं कि कुछ फूलों का उपयोग खाना पकाने में किया जा सकता है?

  1. ब्रोकोली, फूलगोभी और आर्टिचोक सब्जियों के रूप में जाने जाते हैं परंतु वास्तव में यह सभी फूल हैं।
  2. सिंहपर्णी के पत्तों को अक्सर खरपतवार माना जाता है, लेकिन वास्तव में इनके पत्तों में विटामिन ए और सी के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जिसके कारण ही इनका उपयोग स्वस्थ सलाद बनाने में भी किया जाता है। 
  3. केसर, दुनिया में मिलने वाले सबसे महंगे मसालों में से एक है यह एक प्रकार के क्रोकस फूल से प्राप्त किया जाता है।
  4. गुलाब के फूलों का सीधा संबंध सेब, चेरी, रसभरी, आड़ू, नाशपाती और बादाम से किया जा चुका हैं।
  5. सिंहपर्णी के पत्तों से आप कैफीन मुक्त कॉफी बना सकते हैं।
flowers

फूल का इतिहास

  1. 17वीं सदी में हॉलैंड में ट्यूलिप के फूलों की कीमत सोने से भी ज्यादा थी।
  2. थीस्ल स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय फूल होने का गौरव प्राप्त है क्योंकि जब सैकड़ों साल पहले वाइकिंग्स ने आक्रमण किया तो उन्हें थीस्ल के पैच के कारण धीमा कर दिया गया जिससे स्कॉट्स बच गए थे।
  3. ओलियंडर जापान के हिरोशिमा शहर का आधिकारिक फूल है क्योंकि यह 1945 में परमाणु बम विस्फोट के बाद सबसे पहले खिलाता था।
  4. एंजेलिका को यूरोप में हर चीज का इलाज माना जाता था: इसे बुबोनिक प्लेग के इलाज के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं कई लोगों का मानना यह भी था कि इसका प्रयोग बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।
  5. सिंहपर्णी फूलों का अंग्रेजी नाम फ्रांसीसी ‘डेंट डे लायन’ से आया है जिसका अर्थ है “शेर के दांत” जो इसकी पत्तियों के आकार के कारण रखा गया है।
  6. सेगो लिली का पौधा यूटा का राज्य फूल है क्योंकि साल्ट लेक वैली में आने पर मॉर्मन पायनियर यही रहते थे।
  7. दुनिया का सबसे पुराना फूल लगभग 125 मिलियन वर्ष पहले खिला था। इसे 2002 में चीन में खोजा गया था और यह पानी के लिली जैसा दिखता है।

फूलों के स्वास्थ्य से जुड़े रोचक तथ्य

  1. यदि आप बेहतर नींद लेना चाहते हैं, तो अपने बिस्तर के पास कुछ जरबेरा डेज़ी रखें: वे ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं और विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर लेतें हैं।
  2. डैफोडिल बल्ब प्याज की तरह दिखते हैं लेकिन वे वास्तव में जहरीले होते हैं।
  3. माना जाता है कि डेज़ी नामक फूल में औषधीय गुण होते हैं जिसके कारण इसका उपयोग अपच से राहत दिलाने, खांसी को कम करने और पीठ दर्द को कम करने के लिए किया जा सकता है।
  4. ग्रीक पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि जब अकिलीज़ का जन्म हुआ, तो उसकी माँ ने उसे यारो चाय के स्नान में डुबो दिया, एक ऐसा फूल जो अपने सुरक्षात्मक गुणों के लिए जाना जाता है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों को ठीक करने के लिए भी इसी ‘यारो’ का भी इस्तेमाल किया गया था।

NO COMMENTS

Leave a Reply