जानिये ‘दुबई’ के बारे में ये 65 रोमांचित करने वाले तथ्य

0
1009
dubai tourism

दुबई को पूरी दुनिया में एक अच्छा समय बिताने के लिए मशहूर जगह के रूप में भी जाना जाता है। हम दुबई के बारे में कई प्रकार की बातें सुनते रहते हैं जैसे कि दुबई से आए लोगों के लिए दुबई जन्नत के समान है। इतना ही नहीं दुबई बहुत से रईस और प्रसिद्ध व्यक्तियों का पसंदीदा घूमने का स्थान है। दुबई एक बहुत ही रंग बिरंगी, बिल्कुल नयी, और रोमांचित कर देने वाली जगह है, यह जितनी रंग बिरंगी है उतनी ही अपने आप में अनोखी भी है। यदि आपने भी कभी दुबई में अपना समय बिताने की सोची है तो आप एक बिल्कुल सही सोच रहे हैं। दुबई दुनिया के सबसे उत्तम, सबसे बड़े और सबसे अधिक आधुनिक शहरों में से एक है जो कि एक मुख्य पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभर कर सामने आया है। बहुत से पर्यटक दुबई में हर साल अच्छा समय बिताने के इरादे से पहुंचते हैं। आज हम आपको दुबई के बारे में कई अद्भुत बातों को बताएंगे जिन्हें आपको दुबई जाने से पहले जान लेना चाहिए – जैसे कि दुबई की स्थानीय संस्कृति के बारे में और यहां के रीति रिवाज के विषय में । तो आइए नीचे लिखे लेख के माध्यम से दुबई के बारे में कुछ अद्भुत बातों को जानने का प्रयास करते हैं। दुबई के विषय में नीचे लिखी हुई बातें जितनी अधिक आकर्षित कर देने वाली हैं उतनी ही अधिक सूचनाएं भी प्रदान करती हैं। इस अद्भुत शहर के बारे में जानने के लिए वैसे तो बहुत ही अधिक जानकारी उपलब्ध है लेकिन उस उपलब्ध जानकारी के अंदर से हम कुछ ऐसे मजेदार तथ्य उपलब्ध करवा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अपनी दुबई की यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

  1. दुबई की सरकार के अंदर एक ऐसा मंत्रालय भी मौजूद है जिसे खुशियों का मंत्रालय कहा जाता है। इस मंत्रालय का मुख्य कार्य वहां के स्थानीय नागरिकों के अंदर खुशी का प्रचार एवं प्रसार करना होता है।
  2. दुबई के अंदर जाकर वहां की तस्वीरें खींचना वहां के लोगों को पसंद नहीं आता। सरकारी इमारतों की फोटो लेना या फिर वहां के स्थानीय लोगों को उनकी स्वीकृति के बिना अपने कैमरे के अंदर कैद करना एक चेतावनी भरा कार्य हो सकता है। हो सकता है यह आपके देश में या फिर अन्य किसी देश में बहुत ही आम बात हो लेकिन दुबई के अंदर अच्छा नहीं माना जाता।
  3. दुबई के अंदर सप्ताहिक छुट्टी का दिन शुक्रवार का होता है और कभी कभी यह दिन शनिवार का भी हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करते हैं।
  4. इजराइल देश के लोग या फिर वहां का पासपोर्ट रखने वाले लोग दुबई के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। परंतु यदि आपने कभी भी इजराइल की यात्रा की है और आप के पासपोर्ट के ऊपर इजराइल का स्टैंप लगा हुआ है तो आप दुबई आ सकते हैं। हालांकि ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोगों को ऐसा होने पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है।
  5. दुनिया का सबसे बड़ा खरीदारी का केंद्र (शौपिंग मॉल) भी दुबई के अंदर ही स्थित है। दुबई के अंदर स्थित “द दुबई मॉल” लगभग 5.9 मिलियन स्क्वायर फुट के अंदर फैला हुआ है। जिसके अंदर दुनिया के सबसे बड़े-बड़े और महंगे उत्पादों की बारह सौ दुकानें उपलब्ध है। इसी शॉपिंग मॉल के अंदर एक बर्फ के ऊपर फिसलने वाले मैदान की रचना भी की गई है और इस शॉपिंग मॉल के अंदर एक बहुत ही आलीशान होटल मौजूद है। शॉपिंग मॉल के अंदर लगभग 120 खाने-पीने की दुकानें हैं जहां पर दुनिया का लगभग हर प्रकार का भोजन परोसा जाता है।
  6. दुबई के अंदर स्थित ‘पाम जुमेरा’ आइलैंड (द्वीप) दुनिया का सबसे बड़ा इंसानों को द्वारा बनाया गया आईलैंड है। यह आईलैंड इतना बड़ा है कि इसको अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
  7. 2018 की जनगणना के अनुसार दुबई की जनसंख्या 30 लाख को पार कर गई थी जिसमें से कि लगभग 15 प्रतिशत जनसंख्या अमीरात के लोगों की है। दुबई इतना अद्भुत शहर है कि दुबई के अंदर रहने वाली ज्यादातर जनसंख्या प्रवासी लोगों की है।
  8. यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, 7 एमिरेट्स शहरों से मिलकर बना हुआ एक देश है। जिसमें मौजूद सात एमिरेट्स में दुबई भी एक एमिरेट्स है। दुबई का पड़ोसी देश है, अबू धाबी। जो कि यूनाइटेड अरब एमिरेट्स की राजधानी एमिरेट्स होने के साथ-साथ पर्यटकों के मध्य बहुत आकर्षक का क्षेत्र भी है।
  9. हर एमिरेट्स का अपना एक अलग राजा होता है, जिसको शेख के तौर पर जाना जाता है।
  10. दुबई की अधिकारिक भाषा है अरेबिक। परंतु यहां पर अधिकतर लोगों के द्वारा अंग्रेजी भाषा भी बखूबी से बोली एवं समझी जाती है।
  11. दुबई का प्रमुख हवाई अड्डा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जो कि अधिकतर एमिरेट्स एयरलाइंस के लिए एक हब के तौर पर भी कार्य करता है। दुबई के अंदर आने वाले पर्यटक इस एयरपोर्ट के माध्यम से ही यहां प्रवेश कर सकते हैं या फिर उन्हें दुबई के आसपास के अन्य क्षेत्र जैसे कि अबू धाबी या फिर शारजाह तक आकर फिर सड़क मार्ग के माध्यम से दुबई में प्रवेश करने की इजाजत है।
dubai camel ride
  1. दुबई का खाना पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही इसे पूरी दुनिया में एक अच्छी खानपान व्यवस्था के कारण भी जाना जाता है और स्वर्मा यहां का एक प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन है। यह बहुत कुछ कबाब के जैसा होता है जिसको बनाने के लिए मीट का प्रयोग किया जाता है जिसके ऊपर सब्जियों और कई अन्य प्रकार की चटनियों को सजा कर के एक ब्रेड के अंदर डालकर परोसा जाता है।
  2. दुबई को दुनिया में सबसे अधिक तेजी से तरक्की करने वाले शहरों के अंदर शामिल किया गया है। दुबई की जनसंख्या लगातार बड़ी तेजी से बढ़ रही है और उतनी ही तेजी से दुबई के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। पूरी दुनिया के अंदर दुबई बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभर कर सामने आया है और यह स्थान ज्यादातर पर्यटकों के लिए छुट्टियां मनाने का एक महत्वपूर्ण स्थल बनते जा रहे हैं।
  3. पूरे यूनाइटेड अरब एमिरेट्स का राष्ट्रीय जानवर है एक अरेबियन ओरिक्स। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि अरेबियन ओरिक्स किसे कहते हैं, तो हम आपको इतना बता सकते हैं कि यह एक छोटे आकार के हिरण के जैसा होता है।
  4. दुबई की खोज 1833 में की गई थी, परंतु इससे पहले यह स्थान बस एक छोटे से मछली पालन केंद्र के रूप में जाना जाता था। परंतु सन् 1980 और 1990 के बीच में यहां पर बहुत अधिक विकास किया गया। जिसके कारण दुबई के अंदर एक क्रांति आई और जिसके फलस्वरूप दुबई ने स्वयं को अद्भुत ढंग से विकसित करना आरंभ किया और यह विश्व के सामने एक प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभर कर सामने आया। पिछले 30 वर्षों में दुबई के अंदर अद्भुत विकास हुए है। जिसके परिणाम स्वरूप यह एक रेगिस्तानी शहर के रूप से परिवर्तित होकर एक बहुत अधिक विकसित शहर बन गया है। जिसके अंदर कई प्रकार की संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का संगम देखने को मिलता है। यहां पर आपको बहुत अलग अलग धर्मो और संस्कृतियों का पालन करने वाले लोग देखने का मौका भी मिल सकता हैं।
  5. हर साल लगभग 14 मिलियन (डेढ़ करोड़) लोग पर्यटकों के रूप में दुबई के अंदर अपना समय व्यतीत करने के लिए विभिन्न देशों से आते हैं।
  6. दुबई की ज्यादातर जनसंख्या युवाओं की है। जनगणना के अनुसार लगभग आधी से ज्यादा दुबई की जनसंख्या 25 वर्ष से 34 वर्ष के बीच की है। जिसके कारण यह एक युवा शहर के रूप में भी जाना जाता है। इस कारण भी यह शहर 25 वर्ष से 34 साल के लोगों का एक पसंदीदा शहर है। दुबई की लगभग 15% जनसंख्या ही 45 वर्ष से ऊपर की आयु की है।
  7. दुबई का पूरा क्षेत्र लगभग 4,114 किलोमीटर स्क्वायर का है।
  8. दुबई की मुद्रा यूनाइटेड अरब एमिरेट्स द्रिहम (AED) होती है। यही एक मुद्रा पूरे यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में कार्य करती है और स्वीकार की जाती है।
  9. दुबई का वातावरण गर्म होता है। यहां की जलवायु बहुत ही अधिक उष्मीय होती है, जिसका मुख्य कारण इसका एक रेगिस्तानी क्षेत्र होना है। गर्मियों के दिनों में यहां दिन का सामान्य तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। जबकि सर्दियों के दिनों में यहां का सामान्य तापमान दिन के समय में लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है।
  10. दुबई की पुलिस के द्वारा आलीशान कारें जैसे फेरारी या लैंबॉर्गिनी का इस्तेमाल किया जाता है। यह व्यवस्था पूरे विश्व भर में किसी भी अन्य पुलिस के द्वारा इस्तेमाल नहीं की जाती है।
  11. आप दुबई के अंदर जारी किए जाने वाले एटीएम कार्ड का इस्तेमाल वहां के लोकल मुद्रा को निकालने के लिए कर सकते हैं। परंतु दुबई के एटीएम के द्वारा आप सोने के छड़ों को भी एटीएम के माध्यम से निकाल सकते हैं। यह अपने आप में बहुत ही अनोखा है।
dubai business
  1. दुबई के अंदर आप सोने से युक्त कॉफी मंगा सकते हैं। यह महंगी तो होती है पर इस प्रकार की कॉफी आपकी सुबह को बहुत अलग सा अनुभव प्रदान कर सकती है।
  2. यदि आपको एक ऐसा स्थान पसंद है जहां पर वर्षा होती है तो दुबई इसके लिए बिल्कुल भी आपके लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुबई के अंदर पूरे वर्ष में 3.7 इंच ही बारिश होती है। यदि इसकी तुलना अन्य स्थान से में की जाए तो ‘सीएटल’ (जो कि वाशिंगटन, अमेरिका के अंदर है) में अकेले ही पूरे वर्ष भर के अंदर लगभग 40 इंच वर्षा हो जाती है।
  3. भारतीय मूल के लोग दुबई के अंदर सबसे अधिक प्रवासियों के रूप में पाए जाते हैं। इसी वजह से दुबई के अंदर रहने वाली जनसंख्या में अधिकतर संख्या में लोग भारतीय मूल के लोग मिल जाते हैं।
  4. यह जानना आपके लिए बहुत अधिक अद्भुत हो सकता है कि सन् 1968 से पहले दुबई के अंदर केवल 13 कारें ही थीं। परंतु आज दुबई लाखों कारों का हब बन चुका है।
  5. दुबई के लिए, कुछ चुने हुए देशों के लोगों को जो वहां का पासपोर्ट धारण करते हैं, अपने वीजा को दुबई आने से पहले ही वैध करवाना आवश्यक होता है। जबकि कुछ देश के लोगों का वीजा दुबई में लैंड करने के साथ ही उपलब्ध करवा देने की सेवा प्रदान की जाती है। परंतु दुबई आने से पहले आपको इस बात की जानकारी अवश्य ही प्राप्त कर लेनी चाहिए कि आपका देश कौन सी सूची में आता है।
  6. दुबई एक LGBQTI माननीय देश नहीं है तथा इस प्रकार की क्रियाओं को यहां पर अवैध समझा जाता है। दुबई के कानूनों के अनुसार समलैंगिक संबंधों को यहां पर एक दंडनीय अपराध की श्रेणी के अंदर रखा जाता है।
  7. हम सब यह जानते हैं कि दुबई एक विकसित होता हुआ शहर है जिसके अंदर तरह-तरह की संस्कृति का पालन करने वाले लोग रहते हैं तथा यह शहर अपने रात के माहौल के लिए भी जाना जाता है। इतना अधिक आधुनिक शहर होने के बावजूद यहां पर शराब का सेवन करने के लिए कई प्रकार के कड़े कानून तय किए गए हैं। दुबई के कानूनों के अनुसार केवल उन्हीं स्थानों पर शराब का वितरण किया जा सकता है जिन्हें लाइसेंस दिया गया है। दुबई के अंदर केवल वही लोग शराब का सेवन कर सकते हैं जो मुस्लिम ना हो तथा उनकी आयु 21 वर्ष से अधिक हो। किसी भी अन्य स्थान पर शराब का सेवन करना एक दंडनीय अपराध है और शराब को किसी धार्मिक छुट्टी के दिन बेचना भी अपराध की श्रेणी में आता है। यदि आप दुबई के अंदर शराब पीने के बाद बदहवास अवस्था में पाए जाते हैं, तो इसके लिए आपको जेल में समय गुजारना पड़ सकता है। कुछ मामलों में तो वहां के अधिकारियों के द्वारा आपको आपके देश भी रवाना किया जा सकता है।
  8. दुबई एक बहुत ही आधुनिक शहर है और यह शहर कई मायनों में कई प्रकार की मानसिकताओं को अपनाने का दावा करता है। परंतु अगर इसे सामाजिक तौर पर देखा जाए तो इस शहर की सामाजिक व्यवस्था आपको यहां की संस्कृति को पालन करने की लिए विवश करती है। इसलिए यदि आप यहां पर छुट्टियां मनाने जाने वाले हैं तो आपको अपने उन आधुनिक कपड़ों जैसे कि पुरुषों के लिए छोटी आकार की गंजी और महिलाओं के लिए बिकिनी तथा अन्य आकर्षक वस्त्रों को धारण करने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। यहां के सामाजिक ताने-बाने के अनुसार आपको पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्रों को ही पहनना चाहिए। इसके साथ ही यहां के स्थानीय लोग किस प्रकार से व्यवहार करते हैं तथा किस प्रकार के कपड़े पहनते हैं, उनको देखकर अपने आप को उनके अनूरुप ढालने का प्रयास करना चाहिए। जिसके माध्यम से आप यहां पर किसी भी परेशानी का सामना किए बगैर अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा सकें।
  9. दुबई के अंदर इस प्रकार का वातावरण उपलब्ध नहीं है जो आपको आराम से खुले में धूम्रपान करने की इजाजत दें। दुबई के अंदर आप केवल उसी जगह पर धूम्रपान कर सकते हैं जिस जगह को धूम्रपान के लिए चयनित किया गया है।
  10. दुबई के समुद्री किनारे अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। दुबई के अंदर ढेरों खूबसूरत समुद्री किनारे (बीच) स्थित हैं। दुबई के आलीशान होटलों के अंदर भी बहुत उत्तम और खूबसूरत स्विमिंग पूलो का निर्माण किया गया है। परंतु दुबई के किसी भी समुद्री किनारे (बीच) में या दुबई के किसी भी होटल के अंदर मौजूद स्विमिंग पूल के अंदर नहाने के लिए आपको तैरने के लिए बनाए गए वस्त्रों का उपयोग करना आवश्यक है। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार से महिलाओं का बिकनी पहनकर स्विमिंग पूलो में जाना या फिर समुंद के किनारे (बीच) पर लेटकर सूरज की धूप का मजा लेना पूरी तरह से मना है।
  11. यदि आप एक जोड़े के रूप में दुबई भ्रमण के लिए गए हुए हैं, तो यह एक सामान्य बात है। परंतु आपको दुबई के अंदर सार्वजनिक स्थानों पर अपने प्यार का इजहार या फिर अपनी आपस की प्यार भरी आकांक्षाओं को शारीरिक रूप से दिखाना मना है। दुबई की संस्कृति के अनुसार यह बिल्कुल भी मान्य नहीं है तथा इसके लिए आपको सजा का सामना भी करना पड़ सकता है। दुबई के अंदर जो नियम और कानून बनाए गए हैं उसके अनुसार केवल शादीशुदा लोग ही वहां पर वैवाहिक संबंध है बना सकते हैं। यह नियम दुबई के साथ-साथ उन लोगों के ऊपर भी लागू होता है जो दुबई के अंदर भ्रमण के लिए गए हुए हैं।
dubai shekh
  1. दुबई के अंदर इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार रमजान के महीने में आपको बहुत ही अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वहां के स्थानीय लोगों की संस्कृति और वहां के कानूनों का कड़ाई से पालन करना पड़ता है। जैसे कि शोर-शराबे को बहुत अधिक नहीं करना चाहिए, विशेषकर रमजान के महीना में संगीत को बहुत जोर जोर से सुनना वहां के लोगों को पसंद नहीं आता। खुले में भोजन करना या फिर कुछ पीना और धूम्रपान करना रमजान के महीने में खुलेआम करना ठीक नहीं है। यदि आप भूखे हैं तो आप अपने होटल के अंदर बैठ कर खा सकते हैं और यह आपके लिए अधिक सुविधाजनक होगा। दुबई के अंदर किसी की कसम खाना भी मना है और किसी को भी कोई अपमानसूचक गालियाँ भी नहीं दे सकते ।
  2. किसी भी प्रकार की अवैध दवाई (बिना किसी डॉक्टर की सलाह के) दुबई के अंदर लाना मना है। इसके लिए आपको बहुत ही कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है। यह कानून इतना सख्त है कि इसमें किसी अपवाद की सम्भावना नहीं है। यदि आप कई प्रकार की दवाइयों के ऊपर आश्रित हैं तो दुबई आप की छुट्टियों को बताने के लिए एक उपयुक्त पर्यटन क्षेत्र के रूप में शामिल नहीं हो सकता (अगर आप के पास डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन नहीं है तो)।
  3. दुबई पूरी दुनिया के सबसे अधिक सुरक्षित शहरों में शामिल है। दुबई के अंदर अपराध का स्तर बहुत ही कम है। हम यह भी नहीं कह रहे हैं कि दुबई के अंदर अपराध बिल्कुल भी नहीं है, परंतु यहां अपराध बहुत कम है जिसकी सबसे बड़ी वजह यहां पर दी जाने वाली सख्त सज़ाएं हैं, जो किसी के भी द्वारा किए गए एक छोटे से अपराध के लिए भी बहुत ही अधिक सख्त हैं।
  4. दुबई के अंदर रहने वाले लगभग तीन-चौथाई लोग मुस्लिम हैं। बाकी लोग मुख्य रूप से ईसाई, हिंदू, बौद्ध धर्म और कई अन्य धर्मों का पालन करने वाले हैं।
  5. दुबई एक बड़ा तटीय स्थान है, जो कि समुद्र मार्ग से होने वाले व्यापार के लिए भी जाना जाता है। दुबई के अंदर मौजूद तटीय रास्ते यहां पर घूमने के लिए अद्भुत विकल्प हैं। नाव के माध्यम से आप इन रास्तों के द्वारा इस शहर की अद्भुत सुंदरता का नजारा प्राप्त कर सकते हैं। जिसके माध्यम से आप इस शहर के अंदर मौजूद विशिष्ट होटल्स और यहां के मुख्य स्थानों का विचरण कर सकते हैं।
  6. दूसरे देश के लोग यहां पर आकर तुरत फुरत में स्थाई नागरिकता हासिल नहीं कर सकते हैं और ना ही वे यहां पर नियमित रूप से अपना आवास स्थापित कर सकते हैं। दूसरे देश से आए लोगों को कई वर्षों तक यहां पर रहने के बावजूद भी स्थाई नागरिकता प्रदान नहीं की जाती है।
  7. दुबई के अंदर इस संसार का आधुनिक रेल नेटवर्क मौजूद है। यह रेल नेटवर्क ऑटोमेटिक तरीके से कार्य करता है। संसार का सबसे बड़ा यह ऑटोमेटिक रेल नेटवर्क लगभग 74. 6 किलोमीटर लंबा है। यह रेल नेटवर्क आपको बहुत आधुनिक आरामदायक और त्वरित सेवा उपलब्ध करवाता है। इस रेल नेटवर्क के माध्यम से आप इस पूरे क्षेत्र को कम बजट होने के बावजूद भी अच्छे से घूम कर आनंदित हो सकते हैं।
  8. इस बात को लेकर कोई शक नहीं है कि दुबई एक बहुत अधिक अमीर शहर है। परंतु क्या आपने कभी यह जानने का प्रयास किया है की यह शहर इतना अमीर कैसे बना। आज के समय में दुबई की कमाई का मुख्य जरिया है पर्यटन। परंतु पर्यटन क्षेत्र के यहां पर विकसित होने से पहले इस शहर की कमाई का मुख्य जरिया था कच्चा तेल, मछली पालन तथा खेती। मोती की खेती से भी यहां पर जीविका के साधन जुटाए जाते थे।
  9. दुबई के अंदर स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है और यह दुबई के बीचों बीच स्थित है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई लगभग 830 मीटर (2722 फीट) के आसपास है। यदि आप बुर्ज खलीफा का दीदार करने के लिए जाएं, तो आपको उसके 124 वें तल के ऊपर अवश्य जाना चाहिए। यदि आप खुले आसमान में बैठकर मजा लेना चाहते हैं तो आपको बुर्ज खलीफा के 148 में फ्लोर पर बने स्काई लॉज का अवश्य ही दौरा करना चाहिए।
  10. दुबई के अंदर स्थित प्रसिद्ध होटल बुर्ज अल अरब दुनिया का एकमात्र 7 सितारा होटल है। इसके अंदर रुकने पर आपको बहुत अधिक सुविधाएं तथा आरामदायक व्यवस्था का आनंद मिलता है। यदि आप कुछ कम खर्चे में उत्पादों का आनंद लेना चाहेंगे तू भी दुबई में आपको विकल्पों की कमी नहीं मिलेगी। इस आधुनिक होटल “बुर्ज अल अरब” के अंदर एक रात रुकने का खर्चा लगभग 1000 यूरो के आसपास तक आ सकता है।
  11. जब भी आप दुबई घूमने के लिए जाएं तो यह सुनिश्चित करें कि आप वहां पर “अल्फा हिस्टोरिकल नेबरहुड” का दौरा अवश्य करें। यह दुबई का वह हिस्सा है जो सबसे पुराना है और इसके अंदर बहुत सी रोमांचित करने वाली और दुबई के विषय में जानने योग चीजें उपलब्ध है।
dubai shopping
  1. दुबई के अंदर स्थित दुबई ओपेरा एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है जिसे आप अपने खाली समय में घूम सकते हैं। इस ओपेरा के अंदर पूरे साल भर तरह-तरह की क्रियाएं होती रहती हैं। यहां पर कई प्रकार के संगीत प्रोग्राम भी चलाए जाते हैं।
  2. दुबई वास्तव में एक बहुत ही आधुनिक और व्यवस्थित शहर है और यह आपको उस वक्त और भी दीवाना कर देता है जब आप इस बात का एहसास करते हैं कि आप रेगिस्तान के कितने नजदीक हैं। केवल 20 मिनट के अंदर ड्राइव करके आप दुबई के बीचो-बीच से होते हुए अरेबियन रेगिस्तान में पहुंच सकते हैं। अगर आप दुबई के रेगिस्तान का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको शहर से निकल कर रेगिस्तान की ओर जाना चाहिए। आप वहां जाकर रेगिस्तानी सफारी का मजा ले सकते हैं। इस अद्भुत रेगिस्तान के अंदर आपको ऊंट की सवारी का आनंद लेना चाहिए। यहां पर कई प्रकार के लजीज व्यंजन और सांस्कृतिक मनोरंजन के कार्य उपलब्ध रहते हैं।
  3. इतना ही नहीं दुबई के द्वारा एक और कीर्तिमान स्थापित किया गया है। दुबई के अंदर स्थित “दुबई मिरेकल गार्डन” दुनिया का सबसे बड़ा फूलों का बगीचा है और यह स्थान यहां घूमने आए पर्यटकों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। अपनी खूबसूरती के कारण यह पर्यटकों के अंदर एक आकर्षण का केंद्र भी है। यह बगीचा लगभग सात लाख अस्सी हज़ार स्क्वायर फीट के अंदर फैला हुआ है। जिसके अंदर 50 मिलियन से भी अधिक फूल उगाए गए हैं और यहां पर आप को लगभग ढाई सौ मिलियन पौधे मिल जाएंगे।
  4. यदि आप यहां की संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं और उसको और अधिक जानना चाहते हैं, तो आपको दुबई के सबसे पुराने मार्केट “दुबई सॉक्स” की ओर जाना चाहिए। वहां से आप कई प्रकार की सांस्कृतिक एमिरेट्स चीजों को खरीद सकते हैं। यहां पर मिलने वाले इत्र और अरेबिक कहानियां की किताबें यहां के लोगों के द्वारा बहुत ही अधिक पसंद की जाती है। यहां पर आए हुए लोग उन्हें अपने कैमरों के अंदर कैद भी कर सकते हैं।
  5. दुनिया का सबसे बड़ा “रोलर कोस्टर” जिसका नाम है “फार्मूला रोसा” दुबई के अंदर ही स्थित है। दुबई के फेरारी वर्ल्ड के अंदर स्थित यह रोलर कोस्टर पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है।
  6. दुबई के अंदर महिला और पुरुष का अनुपात लगभग एक से तीन है।
  7. दुबई के अंदर मिलने वाला पीने का पानी समुंदर से प्राप्त किया जाता है क्योंकि दुबई के आसपास समुंदर का पानी कम नमकीन है जिसका पूरा श्रेय जाता है इसके सूखे हुए रेगिस्तान को। इस पानी का शुद्धिकरण करके इसको पीने के योग्य बनाया जाता है।
  8. क्या आपने अपने मन के अंदर इस बात को नोटिस किया है कि दुबई के द्वारा कई प्रकार के विश्व स्तरीय कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं? इसी कड़ी में दुबई ने विश्व भर के कीर्तिमानों का हिसाब रखने वाली पुस्तिका गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड को अपने कीर्तिमान से भर दिया है। दुबई के द्वारा अक्सर कई प्रकार के विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाते रहते हैं। इसी वजह से इस पुस्तिका को संचालित करने वाली कंपनी ने वहां पर अपना एक पूरा कार्यालय ही शुरू कर दिया है।
  9. यह अभी हाल ही के कुछ वर्षों में आरंभ हुआ है कि दुबई के अंदर रहने वाले स्थानीय लोगों को उनके घर के पते के रूप में स्थाई नंबर आवंटित किए गए हैं। इससे पहले दुबई के अंदर रहने वाले लोग वहां के आस पास उपलब्ध महत्वपूर्ण स्थान के आधार पर अपने घर का पता उपलब्ध करवाया करते थे। परंतु अब वहां की सरकार ने हर एक स्थानीय पते को एक अनोखा कोड आवंटित कर दिया है। जिसके माध्यम से वहां पर उपलब्ध भवनों को सही प्रकार से ढूंढा जा सके।
  10. दुबई ने अपने नागरिकों को सही प्रकार से अपने शरीर का वजन नियमित करने के लिए एक अनोखी परियोजना लागू की है। इस परियोजना के माध्यम से हर स्थानीय नागरिक को अपने शरीर का 1 किलोग्राम वजन घटाने पर 2 ग्राम सोना मुफ्त दिया जाता है। इस परियोजना के माध्यम से दुबई की सरकार लाखों डॉलर अपने नागरिकों को हर साल इनाम के रूप में जारी करती रहती है।
  11. दुबई के अंदर ऊंट की दौड़ और घोड़ों की दौड़ बहुत ही प्रसिद्ध गतिविधि के तौर पर जानी जाती हैं। अरब की सांस्कृतिक प्रक्रियाओं में ऊंट की दौड़ का अपना एक विशिष्ट स्थान रहा है। परंतु अक्सर ऐसा भी देखा जाता है कि ऊंट की दौड़ के लिए एक छोटे आकार के जॉकी (ऊंट को चलाने वाले) की जरूरत होती है। जिसकी कमी को पूरा करने के लिए दुबई दूसरे देशों से छोटे बच्चों को अवैध रूप से लाकर के इस धंधे के अंदर धकेल देता है। इस अपराध को रोकने के लिए दुबई की गवर्नमेंट ने एक अनोखा तरीका बनाया है। उन्होंने छोटे आकार के रोबोट्स को ऊंट की दौड़ के लिए उपयुक्त बनाकर उनका इस्तेमाल करना आरंभ कर दिया है। यदि आप इस बात पर विश्वास नहीं करते तो आप स्वयं इसका नजारा दुबई में आकर देख सकते हैं।
dubai desert
  1. दुबई एक बहुत ही अमीर शहर है और इसके अंदर रहने वाले लोग भी बहुत ही अमीर होते हैं। यदि आप इस बात को जानना चाहते हैं कि दुबई के लोग कितने अमीर होते हैं तो आप इस बात को जानने के लिए उनके नंबर प्लेट की ओर देख सकते हैं। दुबई के अंदर आवंटित की जाने वाली नंबर प्लेट के ऊपर जितने ही कम अक्षर होते हैं उतनी ही इस प्लेट की कीमत बढ़ती हुई चली जाती है और सबसे कम अक्षरों वाली नंबर प्लेट सबसे ऊंचे और अमीर होने की निशानी है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई नंबर प्लेट के ऊपर केवल एक अक्षर है, तो आप यह मान सकते हैं इसकी नीलामी में इसकी कीमत लगभग 14 मिलियन डॉलर के आसपास रही होगी।
  2. दुबई के अंदर इतनी अच्छी सड़कों की व्यवस्था की गई है कि पूरी दुबई को सड़क मार्ग से आप केवल 1 घंटे के अंदर नाप सकते हैं और अपने आप को इस बात के लिए भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि वहां पर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। व्यस्त घंटों के दौरान भी दुबई का ट्रैफिक बहुत ही आराम से चलता है।
  3. दुबई के अंदर हो रही लगातार प्रगति इस बात को सुनिश्चित करती है कि वहां पर कई प्रकार की नौकरियों की मांग बहुत अधिक है। यदि आप फाइनेंस में या फिर वेब डेवलपमेंट में, आईटी सेक्टर में, बिजनेस सपोर्ट सेक्टर में और लीगल सेक्टर में कार्य करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस प्रकार के लोगों को दुबई के अंदर कई प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान ढूंढते रहते हैं।
  4. दुबई के अंदर काम करने के लिए निश्चित अवधि की समय सीमा निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक सप्ताह में आप केवल 40 से 48 घंटे ही काम कर सकते हैं। कई कंपनियां अपने यहां नौकरी करने वाले लोगों को दोपहर के समय 3 घंटे का भोजन करने का वक्त उपलब्ध करवाती हैं। इस प्रकार दोपहर के बाद आप घर जाकर भोजन करके पुनः वापस जाकर अपने कार्यालय में अपना कार्य शुरू कर सकते हैं।
  5. दुबई के अंदर रहने वाले कई स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार कुत्ते और बिल्ली को एक पालतू जानवर के रूप में पाला जाता है और वहां पर इन जानवरों की खूंखार प्रजातियों को एक दिखावे के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। कुत्ते और बिल्ली के बाद दुबई के अंदर स्थानीय लोगों के द्वारा शेर और चीता को भी पालने का शौक है। जानवर जितना अधिक खूंखार और विदेशी नस्ल का होता है, उतना ही वह उस नागरिक की शान और शौकत को बढ़ाने में योगदान देता है। परंतु अब दुबई की सरकार के द्वारा इस प्रकार की क्रियाओं को रोकने का काम किया जा रहा है।
  6. दुबई बाहर से आए लोगों के लिए काम करने का एक प्रमुख स्थान है। बहुत से लोग जो दुबई के बाहर के होतें हैं वहां आकर काम करना चाहते हैं और कई देशों के लोग वहां मजदूर के रूप में काम करते हैं। लोगों का वहां जाकर काम करना, एक सपने के समान सच होने के बराबर होता है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि दुबई अपने आप में एक बहुत ही भव्य शहर है और दुबई के अंदर वहां की सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का आयकर नहीं लिया जाता है। कई प्रकार के प्रमुख व्यापार दुबई को अपने प्रमुख स्थान के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है, वहां की सरकार का किसी भी प्रकार का टैक्स ना वसूलना। दुबई के अंदर कमाई करने के ढेरों मौके मौजूद हैं। इसी कारण पूरे संसार भर से लोग दुबई आकर काम करते हैं और पैसा कमाते हैं।
  7. दुबई की जनसंख्या का 71% हिस्सा प्रवासियों के द्वारा पूरा किया जाता है। इसलिए यदि आप भी दुबई के अंदर काम करने के लिए आना चाहते हैं तो आपके लिए वहां पर आप ही के जैसे लोग आप को प्रोत्साहन देने के लिए उपलब्ध होते हैं। दुबई दो सौ देशों के नागरिकों के घर के रूप में जाना जाता है। इन नागरिकों के अंदर मुख्य रूप से यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, एशिया और मध्य पूर्व खाड़ी के देशों से आए हुए लोग शामिल होते हैं।
  8. दुबई के अंदर कई इस प्रकार की नौकरी के मौके भी उपलब्ध हैं जो आपका पूरा आने जाने का खर्चा, वीजा का खर्चा और दुबई के अंदर रहने और खाने-पीने का खर्चा उठाती हैं। यह बाहर से आए लोगों के लिए बहुत ही मददगार साबित होता है, क्योंकि यदि यह प्रक्रिया उपलब्ध ना हो तो उन्हें दुबई के महंगे घरों को किराए पर लेना पड सकता है, जो कि अपने आप में एक बहुत कठिन होता है। यदि आप नए-नए बाहर से आए हैं तो यह आपके लिए और भी अधिक मुश्किल साबित हो सकता है। यदि आप भी दुबई में अपने लिए नौकरी के मौके तलाश रहे हैं तो आपको एक ऐसी नौकरी ढूंढनी चाहिए जो आपके वहां पर रहने के तथा अन्य जरूरी खर्चे उठाने का वादा करती हो। यह आपके लिए बहुत ही अधिक लाभदायक सिद्ध होगा।
  9. खाड़ी के अन्य देशों की तुलना में दुबई बहुत ही अधिक तरक्की करने वाला देश है। यदि दुबई के अंदर महिलाओं के काम करने की प्रवृत्ति को देखा जाए तो यह अन्य खाड़ी देशों की तुलना में अधिक संतुलित है। दुबई के अंदर महिलाएं कई अलग-अलग प्रकार के सेक्टरों में काम करती हुई देखी जा सकती हैं। वहां पर महिलाओं को काम करने की आजादी दी गई है।
  10. दुबई के अंदर किसी भी प्रकार का ब्याज युक्त कर्ज लेना और देना अपराध माना जाता है। यदि आप ऐसा कार्य करते हैं तो इसके लिए आप को जेल जाना पड़ सकता है। दुबई के अंदर ऐसा अपराध करने वाले लोगों के लिए एक अलग प्रकार के जेल की व्यवस्था की गई है, जिसे सूद जेल कहा जाता है और ऐसा होने पर आप के बैंक खातों को सील किया जा सकता है और आपके दुबई छोड़ने पर भी रोक लगाई जा सकती है।

Leave a Reply