जानिये ‘जर्मनी’ से जुड़ी हुई 55 चौंका देने वाली बातें

0
1016
germany
  1. जर्मनी में विश्वविद्यालय की शिक्षा सबके लिए (गैर-जर्मनी निवासियों के लिए भी) मुफ्त है।
  2. जर्मनी का एक-तिहाई हिस्सा अभी भी जंगलों से आच्छादित है।
  3. दुनिया की सबसे पहली किताब जर्मनी में ही छपी थी।
  4. लंदन और एम्स्टर्डम के बाद बर्लिन यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा समलैंगिक शहर है। बर्लिन में तकरीबन तीन लाख समलैंगिकों की आबादी यहां पर निवासी के रूप में रहतीं है।
  5. जर्मन मूल के लोग यात्राओं के बहुत शौक़ीन होते हैं। विदेश यात्राओं पर जर्मन सबसे अधिक खर्चा करते हैं।
  6. जर्मन ने दुनिया को कुछ बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध आविष्कारों दिए हैं, जिनमें लाइटबल्ब, स्वचालित कैलकुलेटर और ऑटोमोबाइल शामिल हैं। जर्मन इंसुलिन की खोज के साथ-साथ पॉकेट वॉच, टेलीविज़न (आंशिक रूप से), पैराफिन, गैसोलीन और डीजल इंजन, ऑटोमोबाइल इंजन, डिफरेंशियल गियर, मोटरसाइकिल, जेट इंजन के अविष्कार का श्रेय भी ले सकते हैं। इनके साथ ही एलसीडी स्क्रीन, और व्यक्तिगत कैसेट (जिसे बाद में सोनी द्वारा वॉकमैन नाम दिया गया) का आविष्कार जर्मनी की ही देन है।
  7. जर्मनी शब्द लैटिन भाषा के “जर्मानिया” (उत्तर के आल्प्स की भूमि का रोमन नाम) से लिया गया है, यहां बारबेरियन प्रजाति के लोग रहा करते थे। अलेम्नि जनजाति के बाद फ्रेंच, स्पैनिश और तुर्की के लोग इसे क्रमशः अलमेलगीन, अलेमानिया और अल्मनीया कहते हैं। इटली देश के लोग इसे जर्मनिया कहते हैं, लेकिन इटली में जर्मन भाषा को टेडेस्को कहा जाता है।
  8. बर्लिन का जूलोजिस्चेर गार्टन दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। जिसमें विभिन्न जानवरों की कुल प्रजातियों की संख्या लगभग 1,500 और पशु आबादी तकरीबन 14,000 है। जर्मनी में 400 से अधिक पंजीकृत चिड़ियाघर हैं।
  9. जर्मनी में 300 से भी अधिक प्रकार की ब्रेडस् बनाई जाती हैं।
  10. जर्मनी में करीब 2100 से भी अधिक किले हैं।
  11. जर्मनी की राजधानी बर्लिन पेरिस से लगभग नौ गुना बड़ी है और यहाँ वेनिस से ज्यादा ब्रिज (पुल) हैं।
german houses
  1. जर्मन 5 देशों की आधिकारिक भाषा है – जर्मनी, स्वीटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, लक्जमबर्ग, और लिकटेंस्टीन ।
  2. जर्मनी को कवियों और विचारक की भूमि (दास लैंड डेर डाइटर अंड डेनकर) के रूप में भी जाना जाता है। बाख, बीथोवेन, और गोएथ सभी जर्मन थे, साथ ही हेंडेल, शुमान, मेंडेलसोहन, ब्रह्म, वैगनर और स्ट्रॉस जैसी महान हस्तियां भी जर्मनी से अपना संबंध रखती हैं। दुनिया के कुछ महान दार्शनिक भी जर्मनी के थे, जिनमें गोएथ, कांत, हेगेल, शोपेनहावर, नीत्शे और हेइडेगर मुख्य रूप से शामिल थे।
  3. अमेरिका की दूसरी सबसे लोकप्रिय कुत्ते की नस्ल “जर्मन शेफर्ड” जर्मनी देश की है।
  4. “बावरिया” में बियर को शराब के रूप में नहीं बल्कि आधिकारिक रूप से मुख्य भोजन के रूप में परिभाषित किया गया है जैसे की ब्रेड आदि को किया जाता है।
  5. अमेरिकन इंटेलिजेंस अधिकारियों द्वारा संकलित एक रिपोर्ट के अनुसार जर्मन नेता एडोल्फ हिटलर ने अविश्वसनीय रूप से 74 विभिन्न प्रकार की दवाइयों का सेवन किया था जिनमें क्रिस्टल मेथामफेटामाइन नामक नशीला पदार्थ भी शामिल हैं।
  6. 2014 में जर्मनी दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादक देश बन गया, जिसने 3 मिलियन से भी ज्यादा कारें की बिक्री की थी। 2014 में ही सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों के ब्रांड में वोक्सवैगन, मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू मुख्य थे।
  7. जर्मनी में प्रति व्यक्ति उपभोक्ता के अनुसार, जर्मनी दुनिया में शराब का उपभोग करने वाला चेक गणराज्य के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। यहां 1300 से ज्यादा शराब की भट्टियों में, 5000 से ज्यादा बीयर के ब्रांडस् का उत्पादन किया जाता है।
  8. जर्मनी में ज्यादातर टैक्सियां मर्सिडीज गाड़ी की हैं।
  9. “बिएरलीचेन” (शाब्दिक रूप से “बीयर कार्पस्”) विशेष रूप से नशे में रहने वाले उन जर्मनों को दिए गए नाम हैं, जो कई राउंड बीयर पीने के बाद, किसी पार्क की घास पर, या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर, सड़क आदि जगह पड़े मिलते हैं।
  10. 2010 के अमेरिकी जनगणना के अनुसार, हर छह अमेरिकी नागरिकों में से कम से कम एक, आंशिक रूप से जर्मन पूर्वजों के साथ जुड़े होने का दावा करता है (जिसका अर्थ हुआ उनके पूर्वज जर्मन थे) और इसी कारण जर्मन सबसे बड़ा वंश समूह बनाते हैं। जर्मन मूल के प्रसिद्ध अमेरिकियों में सैंड्रा बुलॉक, बेन एफ्लेक, उमा थुरमन, जेसिका बील, डेविड लेटरमैन, हेनरी जे. हेंज, ऑस्कर मेयर, जॉन स्टीनबेक और वॉल्ट डिज्नी मुख्य रूप से शामिल हैं।
  11. स्पुक्स (स्पूक्स) एक प्रकार की जर्मन डिवाइस हैं जो टॉयलेट सीट के निचले हिस्से में जुड़ी होती हैं। यदि कोई स्टीफिंकलर (खड़ा होकर यूरिन करने वाला) सीट को उठाता है, तो यह डिवाइस मौखिक रूप से उसको बताएगी कि वह बैठ जाए और टॉयलेट गन्दा न हो। इस डिवाइस में अलग-अलग तरह की आवाज रिकॉर्ड की गई है।
germany landscape
  1. दुनिया की सबसे पहली मैगज़ीन जर्मनी से ही शुरू हुई थी। यह वर्ष 1663 में लांच की गयी थी।
  2. फुटबॉल (सॉकर) जर्मनी का सबसे लोकप्रिय खेल है। 2014 में भी जर्मनी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन के लगभग 26,000 क्लबों में 6 मिलियन से ज्यादा पंजीकृत सदस्य हैं, जो की जर्मनी की कुल आबादी का लगभग 8% है। यह विश्व के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है।
  3. 1963 की ब्रिटिश कॉमेडी स्केच “डिनर फॉर वन” में फ्रेडी फ्रिंटन और मेयर्ड वार्डन के अभिनय को देखना, जर्मन में नए साल के जश्न का एक अनिवार्य हिस्सा है। जर्मनी की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हर बार नए साल में 11 मिनट की इस स्केच कॉमेडी देखने के लिए रुकता जरुर है।
  4. जर्मनी में 150 से भी अधिक महल हैं।
  5. दुनिया की सबसे संकरी सड़क रुटलिंगन में है। इसे Spreuerhofstraße कहा जाता है और इसका सबसे संकीर्ण बिंदु सिर्फ एक फुट (31 सेमी) चौड़ा है।
  6. 1866 में जर्मन के जीवविज्ञानी अर्नस्ट हैकेल ने पहली बार “परिस्थिति विज्ञान” का शब्द अंकित किया था।
  7. बर्लिन में स्थित, जर्मन चांसलर के कार्यालय को स्थानीय रूप से “वाशिंग मशीन” के रूप में जाना जाता है।
  8. दुनिया का सबसे बड़ा लोक और बीयर त्यौहार म्यूनिख का Oktoberfest है। यह आधिकारिक तौर पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होता है और अक्टूबर माह के पहले रविवार तक इसे उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। इसका इतिहास 1810 से जुड़ा है, जब क्रॉउन प्रिंस लुडविग ने 12 अक्टूबर को सक्सेहिल्डबर्सहॉउस की राजकुमारी थेरेस के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी रखी थी।
  9. जर्मनी में पब्लिक जगहों में धूम्रपान अवैध है पर शराब पीने पर पाबंदी नहीं है।
  10. जर्मनी में एक बियर खरीदने के लिए आपको एक अंगूठा दिखाना होता है। यदि आको दो बियर चाहिए तो आप अंगूठा और पहली ऊँगली (तर्जनी) दिखायेंगे।
  11. जर्मन भाषा बोलने के लगभग 35 अलग अंदाज़ (डायलेक्ट) हैं।
german flag
  1. विश्व में सबसे अधिक सिखाई जाने वाली तीसरी भाषा (थर्ड लैंग्वेज) जर्मन है।
  2. जर्मनी में यदि कोई कैदी जेल से भागने का प्रयास करता है तो उसके लिए किसी भी सजा का प्रावधान नहीं है क्योंकि आजाद होना सबकी मौलिक इच्छा होती है।
  3. जर्मनी में हर साल 800 मिलियन से ज्यादा करीब करीवॉर्स्ट खाए जाते हैं। यह मसालेदार करी सॉस के साथ परोसा जाता है। यह यहां का स्ट्रीट फूड है, जिसकी शुरुआत बर्लिन में हुई थी। अकेले बर्लिन में ही हर साल लगभग 7 मिलियन के करीब करीवॉर्स्ट खाए जाते हैं।
  4. जर्मनी, यूरोप का पहला “डेलाइट सेविंग टाइम” (DST)अपनाने वाला देश है। जिसे 1916 के प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ग्रीष्मकालीन समय के नाम से जाना जाता था।
  5. जर्मनी में, “क्वार्क” क्वांटम भौतिकी की किसी अवधारणा का उल्लेख नहीं करता है, बल्कि इसका अर्थ है “दही” होता है। यह एक प्रकार का पनीर है, जिसे स्किम मिल्क से बनाया जाता है ।
  6. बावरिया में जर्मनी की सबसे पुरानी शराब बनाने की भट्टी है, जो आज दिन तक इस्तेमाल में आती है – वेइन्स्टीस्टेफन ब्रेवरी फ़्रीजिंग में। अनुमान जताया जाता है कि यह बेनेडिक्टिन भिक्षुओं द्वारा 1040 A.D. में स्थापित की गई, दुनिया की सबसे पुरानी भट्टी है।
  7. कहा जाता है कि सेंट बोनिफेस ने 8 वीं शताब्दी में जर्मनी में सदाबहार और देवदार के पेड़ों को लगाना शुरू किया था। क्रिसमस ट्री (टैनेंबम) की शुरुआत भी (जो कि हमारी आधुनिक अवधारणा के अनुसार क्रिसमस ट्री की परंपरा है) 1550 के आसपास शुरू हुई थी। 19 वीं शताब्दी तक, क्रिसमस के पेड़ की परंपरा जर्मनी से पूरे यूरोप और उसके बाहर तक फैल गयी थी।
  8. जर्मनी का सबसे प्रसिद्ध केक है schwarzwälder kirschtorte (ब्लैक फॉरेस्ट केक) जो एक तीन-परतों वाला चॉकलेट स्पंज केक है। यह क्रीम और चेरी से भरा होता है। 14,000 से अधिक डिलिवरी के साथ, जर्मनी का ब्लैक फॉरेस्ट केक में दुनिया में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला केक बन गया है।
  9. जर्मनी में, माता-पिता स्थानीय लेखागार (सांख्यिकी कार्यालय) से अनुमति प्राप्त करने से पहले अपने शिशुओं को पहला नाम नहीं दे सकते है।
  10. जर्मन ऑटोबान दुनिया का सबसे पुराना मोटरवे नेटवर्क है। जिसका पहला सेक्शन सन् 1932 में पूरा हुआ था। यह यूरोप में एकमात्र ऐसा सड़क मार्ग है, जहां पर कोई सामान्य गति सीमा नहीं है। साथ ही 137,847 वर्ग मील के क्षेत्र में फैले इस देश में, 7,456 मील (12,000 किमी) के साथ यह दुनिया का सबसे लंबा और सघन सड़क मार्ग है।
  11. जर्मन में जन्मी ऐनी फ्रैंक की “डायरी ऑफ ए यंग गर्ल”, जिसमें उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों से छुपकर एंमस्टैंर्डम में कई वर्ष तक अपने परिवार किस प्रकार पालन पोषण किया इसके बारे में लिखा था। इसकी अब तक 300 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। यहां तक की दुनिया भर में 67 भाषाओं में इसका अनुवाद किया जा चुका है। उन्होंने वास्तव में अपनी डायरी एक ऑटोग्राफ बुक के रूप में लिखी थी।
germany
  1. जर्मनी में पहला क्रिश्चियनस्केलमार्क ( क्रिसमस मार्केट) सन् 1384 में बॉटलन में खोला गया था, यहां पर हस्तशिल्प के बजाय मुख्य रूप से मांस बेचा जाता था। मार्टिन लूथर के एक सुझाव के कारण क्रिसमस बाजार को काफी बढ़ावा मिला। उनका सुझाव था कि, संतों के दिनों की तुलना में क्रिसमस पर उपहारों का आदान-प्रदान करना ज्यादा बेहतर होगा। आज, जर्मनी क्रिसमस बाजार द्वारा प्रति वर्ष 160 मिलियन आगंतुकों को आकर्षित करता है और लगभग 5 बिलियन यूरो का राजस्व भी इस बाजार द्वारा एकत्रित कर लेता है।
  2. सन् 1922 में, जर्मन फिल्म निर्माता फ्रेडरिक विल्हेम मर्नॉ ने पहली हॉरर फिल्म बनाई थी। इस पहली हॉरर फिल्म का नाम “नोसफारतु” था।
  3. सन् 1902 में डेमलर-बेंज कंपनी द्वारा “मर्सिडीज” नाम ऑस्ट्रियाई ऑटोमोबाइल डीलर एमिल जेलिनेक की बेटी को सम्मानित करने के लिए रखा गया था।
  4. दुनिया का सबसे ऊँचा गिरजाघर उल्म, जर्मनी में है। जिसका शिखर 528 फीट (161 मीटर) ऊँचा है।
  5. बाईबल, जर्मनी में 1455 में जोहानिस गुटेनबर्ग के मेंज में स्थित प्रिंटिंग प्रेस पर छपी यह पहली पुस्तक थी। 6 टाइपसेटर्स और 12 प्रिंटर का उपयोग करते हुए इस बाईबल को पूरा करने में करीब तीन साल लग गए। आज के समय में इस बाइबल की केवल 48 प्रतियां ही बची हैं।
  6. सन् 1819 में, जर्मन संगीतकार लुडविग वान बीथोवेन ने अपनी सबसे अधिक उत्तेजित, और शानदार कृति उनकी नौवीं सिम्फनी की रचना की। इस समय तक वह अपने सुनने की क्षमता को पूरी तरह से खो चुके थे।
  7. जर्मन टेनिस एसोसिएशन लगभग 2 मिलियन सदस्यों के साथ जो कि 10,200 क्लब से जुड़े हुए हैं के साथ दुनिया का सबसे बड़ा एसोसिएशन है। जर्मनी की भूमि ने दुनिया के कुछ सबसे उत्कृष्ट टेनिस खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिसमें बोरिस बेकर भी शामिल हैं, जिनको सन् 1985 में हुए विंबलडन के सबसे कम उम्र का विजेता होने का गौरव प्राप्त है। साथ ही स्टेफी ग्राफ, जिन्होंने सन् 1987-1991 के दौरान दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई।।
  8. वोक्सवैगन, जिसे फर्डिनेंड पोर्श द्वारा डिजाइन किया गया था, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह देश के आम नागरिकों के लिए बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं थी, इसका इस्तेमाल केवल सेना के द्वारा ही किया जाता था।
  9. ज़्यक्लोन-बी, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान छह मिलियन यहूदियों को मारने के लिए नाजियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गैस थी जिसको पहली बार कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल किया गया। 1880 के दशक में कैलिफोर्निया में इसका जहरीला घटक हाइड्रोजन साइनाइड कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल में लाया गया।
  10. पेंसिल्वेनिया में अमीश और मेनोनाइट परिवारों द्वारा बोली जाने वाली भाषा “पेंसिल्वेनिया डच” बोली वास्तव में जर्मन की ही एक बोली है। जब अमीश पहली बार अमेरिका में बस गए, तो उन्हें ग़लती से पेंसिल्वेनिया डच कहा जाने लगा।
  11. तकिए को जर्मनी में “निष्क्रिय हथियार” माना जाता है।

Leave a Reply