जानिये प्यारे कुत्तों के बारे में ये 30 रोचक तथ्य

0
999
cute dog

कुत्ते सभी तरह के आकार और साइज में होते हैं। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय घरेलू पालतू जानवरों में से एक हैं। इन्होंने सदियों से मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में अपनी पहचान बनाई हुई है। हालांकि ऐसे बहुत सारे तथ्य हैं, जो हम अपने प्यारे दोस्त के बारे में नहीं जानते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही मजेदार तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिनको जानकर आपको हैरानी भी होगी और जानकारी भी बढ़ेगी।

  1. हालांकि पालतू जानवर के रूप में कुत्तों की पहचान बहुत पुरानी है, परंतु 1960 के बाद, कुत्ते पश्चिम देशों में तेजी से लोकप्रिय होने लगे। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद तो कम से कम एक पालतू कुत्ता रखने वाले घरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई थी।
  2. शहर में रहने वाले कुत्ते आमतौर पर गांव की तरफ रहने वाले कुत्तों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते हैं। देखा ग आया है कि शहर में रहने वाले कुत्तों की औसतन आयु गांवों में रहने वाले कुत्तों की तुलना में 3 साल अधिक होती है।
  3. कुत्तों में 200 शब्दों तक सीखने और समझने की क्षमता होती है जो उन्हें समझदार बनाता है। यह क्षमता सामान्यता 2 वर्षीय बच्चे के बराबर होती है।
  4. ग्रेहाउंड का नाम दुनिया के सबसे तेज कुत्तों में से एक है। यही वजह है कि ग्रेहाउंड को दुनिया के कुछ हिस्सों में लोकप्रिय खेल जैसे कि रेसिंग में हिस्सा लेने दिया जाता है। ग्रेहाउंड की औसत गति 19 मील प्रति घंटा है, जबकि दौड़ते समय इनकी स्पीड 45 मील प्रति घंटा हो जाती है।
  5. ग्रेट डेन, दुनिया में पाए जाने वाले कुत्तों में सबसे लंबी प्रजाति के कुत्ते होते हैं। जबकि सेंट बर्नार्ड, सबसे भारी कुत्तों के रूप में जाने जाते हैं। सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्तों का वजन पूर्ण विकसित होने पर 120 किलो तक होता है। इनके इसी बड़े आकार और ताकत के कारण सेंट बर्नार्डस को पहाड़ों पर बचाव कुत्तों के रूप में उपयोग किया जाता है। सबसे सफल कुत्ता ‘बैरी’ नाम का सेंट बर्नार्ड कुत्ता था। जिसने अपने पूरे जीवन काल में बचाव सेवा के दौरान 40 लोगों की जान बचाई थी।
dogs
  1. आपने कभी सोचा है कि आपका कुत्ता अपने कानों को इतनी आसानी से कैसे हिला लेता है? आपको जानकर आश्चर्य होगा, परंतु आपके कुत्ते के कान में कम से कम 18 मांसपेशियां होती हैं। कान की ये मांसपेशियां सभी अलग-अलग कार्यों को स्वतंत्र रूप से करती हैं। अधिक मांसपेशियाँ होने के कारण ही इनके कान बड़ी ही आसानी से हिलते हैं।
  2. आंकड़े दिखाते हैं कि अमेरिका में 60% से अधिक घरों में कुत्ता पालतू जानवर के रूप में होता ही है जो इसकी लोकप्रियता को सिद्ध करता है।
  3. कुत्तों का पसीना केवल उनके पैरों के पैड के माध्यम से ही निकलता है। कभी-कभी यह बताना बहुत मुश्किल होता है कि क्या आपका कुत्ता वाकई में बहुत गर्मी महसूस कर रहा है या नहीं। हालांकि जब आपके कुत्ते को बहुत गर्मी लगती है, तो वह हांफने लगता है या फिर लेट जाता है। हांफने की प्रक्रिया वास्तव में उन्हें ठंडा रखने में मदद करती है।
  4. जर्मन शेफर्ड कुत्तों की वह प्रजाति है, जिसे मुख्य रूप से पुलिस बल के साथ काम करते देखा जाता है। इसका मुख्य कारण जर्मन शेफर्ड की उच्च स्तर की सूझबूझ, अपने आसपास के परिवेश को समझने की ललक, साहस, चपलता और वफादारी है।
  5. 1912 में जब टाइटैनिक डूबा उस समय उसमें सवार तीन कुत्ते ऐसे थे जो बच गए। वे सभी कुत्ते फर्स्ट क्लास केबिन में अपने मालिकों के साथ यात्रा कर रहे थे।
happy dog
  1. लगभग 70% कुत्ते के मालिक अपने पालतू जानवरों को परिवार के एक हिस्से के रूप में देखते हैं। फिर चाहे जन्मदिन हो या क्रिसमस या कोई फॅमिली फंक्शन, हर जगह जहां सामान्य रूप से परिवार के सदस्यों का नाम आता है, वहां पर वे अपने कुत्ते के नाम को शामिल करना नहीं भूलते। ऐसा करने का मुख्य कारण यह है कि वह अपने कुत्ते को परिवार का ही सदस्य मानते हैं, ना कि पालतू जानवर।
  2. दुनिया में सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले कुत्तों में 29 साल 5 महीने तक जीवित रहने का रिकॉर्ड शामिल है।
  3. जानवरों में कुत्ता अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला पहला प्राणी था। 1957 में ‘लाइका’ नामक कुत्ता अंतरिक्ष की यात्रा करने वाला पहला पशु बना, परंतु केबिन के गर्म होने के कारण उसकी बाद में मृत्यु हो गई थी।
  4. मनुष्य के बच्चों की तरह है कुत्ते के बच्चे भी। जन्म के दौरान और बाद में ये शिशु लगभग 90% समय सोने में बिता देते हैं। हालांकि कुछ हफ्तों बाद यह धीरे-धीरे कम हो जाता है और पूरी तरह विकसित होने पर कुत्ते को प्रतिदिन केवल 10 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।
  5. कुत्तों को अक्सर अपनी खुद की ही पूंछ का पीछा करते हुए देखा जाता है। यह हमेशा मजे के लिए नहीं होता। कभी-कभी कुत्ता डरा होने पर या फिर चिंता की वजह से भी अपनी पूंछ का पीछा करता है। इसलिए ऐसी स्थिति को हमेशा अनदेखा ना करें।
sleeping dog
  1. कुत्तों को उनके मालिकों की रक्षा करने के लिए जाना जाता है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो कुत्ता अपने मालिक को हर हाल में बचाने की कोशिश करता है और सामने के शिकारी पर हमला जरूर करता है। एक 12 पाउंड के यॉर्कशायर टेरियर ने अपने बुजुर्ग मालिक को 80 पाउंड जन वाले दूसरे कुत्ते से बचाया था, जो कि काबिले तारीफ है।
  2. डालमेशियन डॉग अपने आकर्षक और सुंदर चित्तीदार कोट के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय होते हैं। परंतु यह आश्चर्य की बात है कि जब वह पैदा होते हैं तो उनके शरीर में एक भी निशान नहीं होता, वे पूरी तरह से सफेद होते हैं और समय के साथ यह चित्तियां उनके कोट पर आती हैं।
  3. साइबेरियन हस्की कुत्तों की उन नस्लों में से एक है जो देखने में कुछ कुछ भेड़िए के जैसा दिखता है। इस तथ्य के बावजूद वे परिवार तथा अजनबीयों के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। हालांकि उन्हें बहुत अधिक व्यायाम की आवश्यकता होती है और इसी कारण कई बार उनकी देखभाल करना मुश्किल भी हो जाता है।
  4. कुत्तों में 1,700 स्वाद कलिकाऐं होती हैं, जो कि किसी को भी पहली बार सुनने में बहुत अधिक लग सकते हैं। हालांकि इंसान की 9,000 की तुलना में यह काफी कम लगती हैं।
  5. हमने सभी तरह के कुत्तों को अपनी पूंछ को हिलाते हुए देखा है। परंतु हर बार पूंछ हिलाने का मतलब यह नहीं होता कि आपका पालतू जानवर आपसे खुश है। कम हिलती हुई पूंछ इस बात का संकेत देती है कि वह असुरक्षा का अनुभव कर रहा है। जबकि यदि वह अपनी पूंछ को तेजी से हिला रहा हो तो आपको यह समझना चाहिए कि वह आक्रमक स्थिति में है। यदि वह अपनी पूंछ को दाएं ओर हिला रहा है तो इसका मतलब यह है कि वह खुश है। परंतु डर की स्थिति में वह ज़्यादातर अपनी पूंछ को बाई ओर की तरफ हिलाएगा।
pet dog
  1. जैसा कि हममें से कई लोगों को यह लगता है कि कुत्ते इंसानों से बहुत अलग होते हैं परंतु सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। ऐसी कई बातें हैं जो यह सिद्ध करती है कि कुत्ता और इंसानों में बहुत हद तक समानताएं भी मिलती हैं। जैसे कि कुत्ते सपने देखने में सक्षम होते हैं और हाल ही के हुए अध्ययनों से यह पता चलता है कि वह प्यार भी करते हैं। एक अध्ययन से यह भी पता चला है कि कुत्तों में लव हार्मोन ‘ऑक्सीटॉसिन’ भी पाया जाता है।
  2. चॉकलेट उन खाद्य पदार्थों में से एक है, जो आपको अपने पालतू कुत्ते को कभी भी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि यह उनके लिए जहरीली होती है और कभी-कभी तो यह जानलेवा तक साबित हो सकती है। पालतू जानवरों की दुकान में मिलने वाली चॉकलेट आपके पालतू जानवरों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होती है और यह वहां से आसानी से खरीदी जा सकती है। इन्हें अपने कुत्ते को तभी देना चाहिए जब वे कुछ अच्छा करें – कुल मिलाकर शाबासी या ट्रीट के रूप में।
  3. इंसानों की तरह कुत्तों में अलग-अलग तरह के रक्त के ग्रुप होते हैं। कुत्तों में कुल 13 प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं। साथ ही वे अन्य कुत्तों को रक्तदान करने के लिए सक्षम होते हैं।
  4. लंबे और पैने चेहरे वाले कुत्ते उन कुत्तों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते हैं जिनके चेहरे चपटे होते हैं जैसे पग ।
  5. जब कुत्ते पैदा होते हैं तो वह पूरी तरह से अंधे होते हैं। यहां तक कि वह कुछ सुन भी नहीं सकते। वह पहला भाव जो उनके अंदर विकसित होता है, वह स्पर्श की भावना होती है। सबसे पहले वह स्पर्श को महसूस करते हैं। उसके बाद अन्य भावनाएं उनके अंदर समय के साथ विकसित होती हैं।
cute dogs
  1. जिस प्रकार मनुष्यों के उंगलियों के निशान एक दूसरे से बिल्कुल अलग और अद्वितीय होते हैं। उसी तरह कुत्तों में उनकी नाक का निशान एक दूसरे से बिल्कुल अलग और अद्वितीय होता है। यह उन चंद तरीकों में से एक है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कुत्तों की पहचान की जा सकती है।
  2. पूरी तरह से विकसित हुए कुत्ते के कुल 42 दांत होते हैं।
  3. गोल्फर टाइगर वुड्स ने इस बात को माना है कि बचपन में उनके पास एक पालतू कुत्ता था जिसके साथ घंटों बात करके उन्होंने अपने हकलाने की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया था।
  4. कुत्ते अपनी आंखों की रक्षा के लिए उनकी आंखों में मौजूद तीन अलग-अलग पलकों का होना है जिसकी वजह से वह अपनी आंखों की रक्षा आसानी से कर पाते हैं। उनके पास उनकी पलक में होता है एक तीसरा ढक्कन जो उनकी आंखों में लगातार नमी बनाए रखने में मदद करता है।
  5. कई वर्षों से लोग लोगों का यह मानना है कि कुत्ते रंग नहीं पहचान पाते और वह केवल काला या सफेद रंग ही पहचानते हैं और उन्हीं से जुड़ी चीजों को देख एवं समझ पाते हैं। हालांकि यह सच नहीं है, कुत्ते विभिन्न रंगों को आसानी से देख और समझ सकते हैं। यद्यपि यह इतना स्पष्ट नहीं होता जितना कि मनुष्य या अन्य जानवर देख सकते हैं।

Leave a Reply