दक्षिण कोरिया की ये 30 अनोखी बातें आपको अचंभित कर देंगी.

0
1261
Facts about South Korea

क्या आप दक्षिण कोरिया के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? इस लेख में साउथ कोरिया के बारे में 24 रोचक तथ्यों के बारे मे बताया गया है जिसके बार में शायद ही पहले आपने कभी सुना होगा।

1. दुनिया की सबसे कम मोटापे से ग्रसित आबादी में से एक-

केवल 3 प्रतिशत आबादी को ही मोटापे से ग्र्स्त माना जाता है। अगर इसकी तुलना अमेरिका जैसे देश से करें, जहां 60 प्रतिशत से भी अधिक लोग मोटापे से ग्रसित है तो इस संदर्भ में साउथ कोरिया काफी बेहतर साबित हुआ है।

जापान के साथ दक्षिण कोरिया मे भी मोटापे से ग्रस्त लोगों की आबादी बेहद कम है।

2. साउथ कोरिया में 20 प्रतिशत से अधिक पुरूष मेकअप का उपयोग करते है।

आजकल मेकअप दुनियाभर में पुरूषों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। तो मेरा यह कहना गलत नहीं होगा कि साउथ कोरिया के अधिकतम पुरूष मेकअप का उपयोग करते है।

कम से कम 20 प्रतिशत पुरूषों का कहना है कि वे दैनिक आधार पर मेकअप का उपयोग करते हैं। लगभग सभी पुरूष एक साल में 900 मिलियन डालर मेकअप पर खर्च करते हैं।

3. वे रूसी लोगों से दोगुनी शराब पीते हैं।

मुझे पूरा विश्वास है कि आपको इस बारे में 100 प्रतिशत किसी ने नहीं बताया होगा। वैसे मुझे भी पहले इस बारे में नहीं पता था। काफी खोजबीन के बाद में मुझे पता चला कि दक्षिण कोरिया में शराब पीने कि एक पूरानी परंपरा है और इस जादूई पेय को वे लोग ‘सोजू‘ कहते हैं।

बेशक और भी कई प्रकार की शराब का सेवन किया जाता है लेकिन सोजू को ही सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है।

4. यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

यह बहुत ही रोचक है कि यह देश युद्ध और गरीबी से उबर गया है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। दक्षिण कोरियाई अर्थव्यवस्था अब दुनिया की 11 वीं सबसे बड़ी व एशिया की चौथी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

5. के-पोप इस देश का सबसे बड़ा निर्यातक है।

के-पोप जिसे कोरियाई पोप के रूप में भी जाना जाता है। इस मामले में इसने पुरी दुनिया को पछाड दिया है। सबसे पहले साई (Psy) अपनी दुनिया मे हिट हुए और उनका गाना ‘गैंगनम स्टाइल (Gangnam Style)’ यूटयुब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया। साई के बाद कई प्रकार के ‘के-पोप‘ बैण्ड ने हिट पर हिट दिये। लडकी और लडके दोनो के बैण्ड लोकप्रिय है और इनमें से कई तो अंतर्राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रम पेश करते हैं।

के-पोप के लिए सबसे बड़ा बाजार अभी भी दक्षिण कोरिया को ही माना जाता है।

6. किम, ली और पार्क ये तीनों सबसे अधिक इस्तेमाल किये जाने वाले कोरियन नाम है।

दक्षिण कोरिया में लगभग 20 प्रतिशत लोगों का नाम ‘किम‘ ही है। तो अगर आप अनुमान लगाते हैं कि किसी दक्षिण कोरियाई का नाम किम है तो 20 प्रतिशत संभावना है कि आप सही है।

ली और पार्क भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले नामों में से एक हैं।

7. के-ब्यूटी दोनों पुरूषों व महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है।

जैसा कि आपको उपर बताया गया है कि दक्षिण कोरियाई पुरूषों को मेकअप करना काफी पसंद है। यह महिलाओं के लिए भी सच है और वे भी अपनी सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है।

के-ब्यूटी ब्रांड के माध्यम से दक्षिण कोरिया ने पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा ली है। क्या आपने कभी सोचा है उनकी इतनी साफ त्वचा का राज क्या है? तो इसका उतर है- के-ब्यूटी

8. किम जोंग उन के साथ सहानुभूति दिखाना गैरकानूनी है।

अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल हो सकती है।

9. चेरी ब्लॉसम दक्षिण कोरिया में काफी अधिक संख्या में देखे जा सकते है।

जापान चेरी ब्लॉसम के लिए विश्व में सर्वप्रसिद्ध है परन्तु दिलचस्प बात तो ये है कि इन्हें दक्षिण कोरिया में भी काफी संख्या में देखा जा सकता है। यदि आपको जापान में चेरी ब्लॉसम देखते समय भीड़ पसंद नहीं है तो आप दक्षिण कोरिया में आ सकते हैं और इनका आनन्द ले सकते हैं।

10. यहा पर 12 विश्व धरोहर स्थल हैं।

इस देश का इतिहास से काफी गहरा नाता है इसी वजह से यहा बहुत सी विश्व धरोहरें देखने को मिल जाती है।

दक्षिण कोरिया के कुल 12 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है इनमें चंगडोकंगग पैलेस काम्प्लेक्स, जेजू ज्वालामूखी द्वीप, और कोरिया के कुछ ऐतिहासिक गांव जैसे हेहो व यांगडोंग शामिल है।

11. यहां के लोग कुत्तों का मीट खाते हैं।

ये बिल्कुल सच है कि वहां के लोग कुत्तों का मांस खाते हैं। दक्षिण कोरिया में चिकन और बीफ खाना आम बात है लेकिन यह बड़ी हैरानी की बात है कि वहां के लोग कुत्ते  का मास खाने के भी शौकिन होते हैं।

12. प्लास्टिक सर्जरी करवाना आम बात है।

क्या आप जानते हैं कि दक्षिण कोरिया की एक तिहाई महिलाए सुन्दर दिखने के लिए कम से कम एक सर्जरी तो करवाती ही है? दुनिया के कई अन्य देशों के विपरित प्लास्टिक सर्जरी को यहां व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है और यहां तक की कुछ मामलों में प्रोत्साहित भी किया जाता है।

13. अपराधियों को प्रेस-कांफ्रेंस के दौरान अपना अपराध दोबारा कबूल करवाना आम बात है।

यह निश्चित रूप से दक्षिण कोरिया के सबसे अजीब तथ्यों में से एक है। और यह खतरनाक अपराधों के लिए आम है। पुलिस, अपराधियों को अपराध स्थल के बारे में फिर से बताने के लिए मजबूर करती है और प्रेस (मीडिया) को फोटो व विडियो बनाने की अनुमति होती है।

14. यहां प्रतिवर्ष कीचड़ का त्यौहार मनाया जाता है।

हर गर्मी में 14 दिनों के लिए र्बोयोंग में कीचड़ त्यौंहार मनाया जाता है। त्यौहार का अंतिम सप्ताहांत आमतौर पर जूलाई के दूसरे सप्ताह पर होता है इसी समय ज्यादातर लोग इस त्यौहार को मनाते हैं।

यह देश की पश्चिमी आबादी के बीच काफी प्रसिद्ध है लेकिन कई स्थानीय लोग भी इसमें शामिल होते हैं। इस त्यौंहार की शुरूआत वाणिज्यीक करतब के रूप में हुई थी जिसमें क्षेत्र में कीचड़ युक्त कॉस्मेटिक सामान बेचे गये थे।

15. 60 प्रतिशत दक्षिण कोरियाई परिवार अपने बच्चों का नामकरण करने के लिए पेशेवर की मदद लेते हैं।

16. एक फोटो लेते समय दक्षिण कोरियाई ‘चीज‘ के बजाय ‘किम्ची‘ बोलते हैं।

17. उनका मानना है कि आपका रक्त का टाइप (जैसे बी पॉजिटिव, बी नेगेटिव, ए पॉजिटिव, ए नेगेटिव इत्यादि) आपके व्यक्तिगत लक्षणों से सम्बंधित हैं। जैसा आपका ब्लड टाइप होता है वैसी ही आपकी आदतें होती हैं.

18. अधिकांश रेस्तरा अपने ग्राहकों को घर पर भोजन पहुंचाने की सेवा देते हैं. और वे असली प्लेटों में (जो रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होती हैं) खाना लाते हैं।

19. टॉयलेट पेपर अक्सर स्टालों के बाहर रखा जाता है।

20. जन्म के समय शिशुओं को एक वर्ष का माना जाता है।

South Korea is a popular tourist destination

21. साइबेरियन बाघ दक्षिणी कोरिया का राष्ट्रीय पशु है।

22. साइबरस्पेस दक्षिण कोरिया में काफी लोकप्रिय है। बडे स्क्रीन वाले स्टेडियमों का उपयोग विडियो गेम प्रतियोगिताओं में किया जाता है।

23. ताइक्वांडों को यहाँ का राष्ट्रीय खेल माना जाता है।

24. नम्बर 4 को अशुभ माना जाता है।

25. दक्षिण कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय विमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है.

26. 2006 में अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थी मूल्यांकन के ओईसीडी कार्यक्रम के परिणाम अनुसार दक्षिण कोरिया समस्या हल करने में प्रथम, गणित में तीसरे और विज्ञान में सातवें स्थान पर था।

27. दक्षिण कोरियाई खानपान मुख्य रूप से चावल, नूडल, टोफ़ू, सब्ज़ियों, मछली और मांस पर आधारित रहा है।

28. यह पहला ऐसा देश है जिसने पूरे देश में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए उच्च गति के फ़ाइबर ऑप्टिक इण्टरनेट अभिगमन की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस अवसरंचना का उपयोग करके, दक्षिण कोरिया ने विश्व में सर्वप्रथम डिजिटक पुस्तकें विकसित की हैं और जिनका देशभर में प्रत्येक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में २०१३ तक निशुल्क वितरण किया गया।

29. ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म दक्षिण कोरिया देश के दो प्रमुख धर्म हैं। ईसाई ४९% (३६% प्रोटेस्टेण्ट और १३% रोमन कैथलिक) और बौद्ध अनुयायी ४७% हैं। यद्यपि केवल ३% जनता ही स्वयं को कन्फ़्यूशियस कहती है लेकिन दक्षिण कोरियाई लोग कन्फ़्यूशियन विश्वासों से बहुत प्रभावित हैं।

30. दक्षिण कोरिया में महिलाओं को किसी पश्चिमी पुरुष से हाथ मिलाने की अनुमति नहीं है. सम्मान ज़ाहिर करने के लिए महिलाएं झुक कर अभिनन्दन करती हैं.

Leave a Reply