जानिए नॉर्वे से जुड़े हुए 100 बेहद रोचक तथ्य

0
1123
norway houses river

नॉर्वे उत्तरी यूरोप में एक देश है। इसका क्षेत्रफल लगभग 323,802 वर्ग किमी है। नॉर्वे की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ओस्लो के नाम से जाना जाता है। नॉर्वेजियन इसकी आधिकारिक भाषा है; वहीं नॉर्वेजियन क्रोन (NOK) इसकी मुद्रा है। इसके चार सीमावर्ती देश स्वीडन, फिनलैंड, रूस और डेनमार्क हैं। देश में उत्तरी अटलांटिक महासागर का सामना करने वाली एक विस्तृत तटरेखा है। नॉर्वे के बारे में इसके इतिहास, भूगोल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और वहां के लोगों सहित कई अन्य रोचक तथ्यों के बारे में जानें।

नॉर्वे में रहने वाले लोगों तथा नॉर्वे का इतिहास

  1. नॉर्वे को मूल रूप से “नॉर्डवेग” कहा जाता था, जिसका अर्थ “उत्तरी मार्ग” होता है।
  2. हेराल्ड वी. नॉर्वे के वर्तमान राजा हैं। वह देश का प्रतिनिधित्व करतें है और एक औपचारिक भूमिका निभातें है।
  3. नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क यह तीनों दुनिया के उन देशों में आते हैं, जहां सबसे कम आय असमानता है।
  4. अब तक का पहला स्की जम्पर नॉर्वेजियन था। नॉर्वे में पाई जाने वाली वेफसन नोर्डलैंड स्की 5100 ईसा पूर्व की है। स्कीइंग अस्तित्व में सबसे पुराने खेलों में से एक माना जाता है।
  5. 2017 में नॉर्वे समृद्धि सूचकांक में नंबर 1 के स्थान पर था। वहीं 2016 में इस सूची में नॉर्वे दूसरे स्थान पर था।
  6. देश के 30% से अधिक लोगों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। नॉर्वेजियन विश्वविद्यालय एवं राज्य विश्वविद्यालय के कॉलेज अंतरराष्ट्रीय छात्रों से किसी प्रकार का कोई शिक्षण शुल्क नहीं लेते हैं।
  7. नॉर्वे ने 80 के दशक में सैल्मन सुशी को जापान में पेश किया था।
  8. दिवंगत राजा ओलाव वी सदैव सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और हमेशा टिकट का भुगतान करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऐसा लोगों को प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक यातायात को प्रोत्साहित करने तथा निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के संदेश के उद्देश्य से किया।
  9. नॉर्वे 2001 और 2011 के बीच 9 बार मानव विकास सूचकांक, एच.डी.आई. (अपने सामाजिक और आर्थिक आयामों में देश की समग्र उपलब्धि को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सांख्यिकीय उपकरण) की सूची में सबसे ऊपर रहा है । यह 2007 और 2008 में आइसलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। जीवनकाल, शिक्षा स्तर और प्रति व्यक्ति जी.डी.पी., मानव विकास सूचकांक के तीन आयाम हैं। जिनके आधार पर मानव विकास सूचकांक की गणना की जाती है।
  10. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के 2015 के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में 168 देशों में नॉर्वे पांचवें स्थान पर था। यह दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से एक है।
  11. नार्वे में कोई आधिकारिक धर्म नहीं है।
  12. सन् 2008 की बाद से नॉर्वे ने अपने देशवासियों को समलैंगिक विवाह करने की अनुमति दे दी है।
  13. नॉर्वे ने दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक शीतकालीन ओलंपिक जीते हैं।
  14. नॉर्वे में जीवन प्रत्याशा दर दुनिया में सबसे अधिक है।
  15. नार्वे में कनाडा से ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले लोग निवास करते हैं। कनाडा की 76% आबादी अंग्रेजी बोलती है जबकि 86% नॉर्वेजियन संचार के लिए अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं।
  16. नार्वे के लोगों को पढ़ने का बहुत शौक होता है वे दुनिया के किसी भी अन्य देश के निवासी की तुलना में अधिक समय पढ़ने में बिताते हैं।
  17. फुटबॉल को नॉर्वे का पसंदीदा खेल कहा जाता है।
  18. “एलेमैन्सरेटन” एक ऐसा शब्द है जो कहता है कि नॉर्वे में प्रत्येक पुरुष और महिला को सार्वजनिक पहुंच का अधिकार है।
  19. 1380 और 1418 के बीच नॉर्वे और डेनमार्क एक संघ थे। परन्तु 1814 और 1905 के बीच नॉर्वे और स्वीडन ने एक गठबंधन बनाया था।
  20. नॉर्वेजियन गर्मियों के दौरान चार सप्ताह की छुट्टी का आनंद लेते हैं, इस दौरान अपना मनोरंजन मछली का शिकार करके करते हैं।
  21. वाइकिंग्स की उत्पत्ति नॉर्वे में हुई थी।
  22. देश में पुरुषों के लिए ऑड और ईवन लोकप्रिय नामों में से एक माने गए हैं।
  23. 2017 में, नॉर्वे पृथ्वी पर रहने लायक सबसे खुशहाल जगह अभी गई है। जिसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड और स्विट्जरलैंड का स्थान आता है।
norway landscape

नॉर्वे की भूमि सीमाएं

  1. यह बहुत लंबा देश है। इसकी भूमि सीमाओं की कुल लंबाई 2566 किमी (फिनलैंड 709 किमी, स्वीडन 1,666 किमी, रूस 191 किमी।) ओस्लो, बर्गन, स्टवान्गर, ट्रॉनहैम, ट्रोम्सो इसके पांच प्रमुख शहर हैं।
  2. नॉर्वे के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि नॉर्वे के बाहर नॉर्वेजियन की सबसे बड़ी आबादी ( 4,642,526 ) अमरीका में निवास करती हैं, वे अमेरिका की आबादी का 1.5% हिस्सा हैं।
  3. रजुकन (नॉर्वे) और विगानेला (इटली) जैसे क्षेत्र गहरी घाटियों के मध्य में स्थित हैं। इन इलाकों के पहाड़ करीब 6 महीने तक सूरज की किरणों को रोकते हैं और निवासी विशाल दर्पणों का उपयोग करके धूप को प्रतिबिंबित कर नीचे की तरफ लाते हैं।
  4. नार्वे में यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर भी स्थित है। जिसका नाम जोस्टेडल्सब्रीन है, यह 487 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  5. मध्य नॉर्वे में हॉर्निंडलस्वैटनेट नामक नॉर्वे और यूरोप की सबसे गहरी झील स्थित है। यह लगभग 514 मीटर गहरी है। इसकी सतह समुद्र तल से 53 मीटर और इसका तल समुद्र तल से 461 मीटर नीचे है।
  6. एकसुन्दो (Eiksund) नॉर्वे की सबसे गहरी पानी के नीचे उपस्थित सुरंग है। यह नॉर्वे के उत्तर-पश्चिमी तट पर 7776 मीटर लंबी उप-समुद्री सुरंग है।
  7. विश्व की सबसे लंबी सड़क सुरंग ‘लैर्डल सुरंग’ है। यह 24.5 किमी लंबी है। इस सुरंग से गुजरने में औसतन 20 मिनट का समय लगता है। यह स्विस गोथर्ड रोड टनल से भी अधिक लंबी हैं, जिसकी लंबाई 16.9 किमी है।
  8. उत्तरी नॉर्वे में सर्दियों के मौसम में सूरज कभी नहीं उगता और उनकी रातें ध्रुवीय होती हैं। जबकि गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र में सूरज कभी अस्त नहीं होता है।
  9. नॉर्वे किसी भी यूरोपीय देश की तुलना में सबसे अधिक लंबाई 1752 किमी (nne-ssw) और अधिकतम चौड़ाई 430 किमी का देश है।
  10. माइनस 50 सेल्सियस तापमान के साथ रोरोस नॉर्वे का सबसे ठंडा स्थान है।
  11. केवल नॉर्वे, ऑस्ट्रिया और लिकटेंस्टीन ऐसे देश हैं जिन्होंने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तुलना में शीतकालीन ओलंपिक में अधिक पदक जीते हैं।
  12. नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड के साथ स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप साझा करता है।
  13. नॉर्वे का 2/3 वां से भी अधिक भाग पहाड़ी है। नॉर्वे में लगभग 300 पर्वत चोटियाँ हैं। जिनकी ऊंचाई 2,000 मीटर से भी ऊपर हैं।
  14. बीरेनबर्ग – 7,470 फीट, नार्वे का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह 1985 में अंतिम बार फटा था। यह समुद्र तल से ऊपर दुनिया का उत्तरी ज्वालामुखी भी है।
  15. किसी भी अन्य अमेरिकी राज्य की तुलना में मिनेसोटा में सबसे अधिक नॉर्वेजियन रहते हैं।
  16. नॉर्वे में 50,000 से अधिक द्वीप स्थित हैं।
  17. नॉर्वे बारहसिंघा, ध्रुवीय भालू, व्हेल के मांस, वफ़ल, ट्रोल, मछली, वाइकिंग्स आदि के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है.
  18. नॉर्वे की मुख्य भूमि पर 25 राष्ट्रीय पार्क हैं।
  19. नॉर्वे के प्रसिद्ध चर्चों में शामिल हैं – Heddal, Borgund, Notodden
  20. नार्वे का लगभग 70% हिस्सा निर्जन है।
  21. लगभग पांच मिलियन नॉर्वेजियन अमेरिकी अमेरिका में रहते हैं।
  22. नॉर्वे दुनिया की सबसे लंबी तटरेखाओं में से एक स्थित है। दुनिया के सबसे लंबी तटरेखा वाले दस शीर्ष देशों के नाम निम्नलिखित हैं
  • कनाडा – 202,080 किमी
  • इंडोनेशिया – 54,716 किमी
  • ग्रीनलैंड – 44,087 किमी
  • रूस – 37,653 किमी
  • फिलीपींस – 36,289 किमी
  • जापान – 29,751 किमी
  • ऑस्ट्रेलिया – 25,760 किमी
  • नॉर्वे – 25,148 किमी
  • संयुक्त राज्य – 19,924 किमी
  • अंटार्कटिका – 17,968 किमी

नार्वे का भूगोल और परिदृश्य के बारे में

  1. नार्वे अपने कुछ सबसे बड़े झरनों के लिए विश्व में प्रसिद्ध है।
  2. दिसंबर से अप्रैल के बीच नॉर्वे को विजिटर फ्रेंडली कहा जाता है। इस दौरान यहां बहुत सारे पर्यटकों का आवागमन होता है।
  3. नॉर्वे में सालभर के दौरान दिन के उजाले में बहुत अंतर प्रतीत होता दिखाई पड़ता है।
  4. विश्व का छठा सबसे ऊँचा और यूरोप का सबसे ऊँचा जलप्रपात – विन्नुफोसन जो 860 मीटर ऊँचा है, नॉर्वे में स्थित है।
  5. नॉर्वे को जलवायु परिवर्तन द्वारा सबसे कम प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। जबकि चाड जलवायु परिवर्तन द्वारा सबसे अधिक प्रभावित होने के लिए संभावित है।
norway houses

नॉर्वे की अर्थव्यवस्था और व्यापार से जुड़े कुछ तथ्य

  1. नॉर्वे, ओ.ई.सी.डी, नाटो (1949 से), विश्व व्यापार संगठन, नॉर्डिक परिषद और कुछ अन्य संगठनों का सदस्य है। हालाँकि, नॉर्वे यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है।
  2. नॉर्वे में प्राकृतिक गैस, तेल, जल विद्युत, लकड़ी, समुद्री भोजन, खनिज, ताजे पानी आदि का व्यापक भंडार है। चीन के बाद, नॉर्वे समुद्री भोजन का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है, लेकिन यह समुद्री भोजन के उत्पादन में दुनिया का नेतृत्व करता है।
  3. नार्वे में पेट्रोल की कीमतें दुनिया में सबसे ज्यादा 1.89 डॉलर प्रति लीटर हैं।
  4. नार्वे सैल्मन का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  5. नॉर्वे में 1966 की गर्मियों के दौरान पहला कुआं खोदा गया था, लेकिन वह सूख गया था। 1960 के अंत में, नॉर्वे में अपतटीय तेल और गैस की खोज की गई थी। 15 जून 1971 से इसका उत्पादन शुरू हुआ।
  6. सितंबर 2017 तक नार्वे के पास दुनिया का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड भी था, जिसका मूल्य लगभग $1 ट्रिलियन था।
  7. यदि आप नॉर्वे में किसी व्यक्ति या कंपनी की आय के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप उनके टैक्स रिटर्न को देखकर आसानी से इसका पता लगा सकते हैं। क्योंकि देश में किसी को भी किसी के टैक्स रिटर्न निरीक्षण के लिए आसानी से उपलब्ध हैं। नॉर्वे में, शीर्ष व्यक्तिगत आयकर दर 47.8 प्रतिशत है, और कॉर्पोरेट कर की दर को घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है।
  8. नॉर्वे में टैक्स प्रचुर मात्रा में हैं, उनके पास टीवी टैक्स, फ्यूल टैक्स, प्लास्टिक बॉटल टैक्स, शुगर टैक्स आदि हैं।
  9. नॉर्वे में गृहस्वामी दर दुनिया में सबसे अधिक है।
  10. नॉर्वे दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा तेल निर्यातक और तीसरा सबसे बड़ा गैस निर्यातक भी है। नॉर्वे की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में चौथी, सबसे अधिक है।
  11. स्वालबार्ड में क्षेत्र में रहने वाले लोगों की तुलना में भालुओं की संख्या अधिक हैं। यह मुख्य भूमि नॉर्वे और उत्तरी ध्रुव के बीच स्थित है।
  12. देश के निर्यात में पेट्रोलियम क्षेत्र का योगदान 37 प्रतिशत है। निर्यात और आयात का कुल मूल्य सकल घरेलू उत्पाद का 69% के बराबर है। यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, नीदरलैंड, फ्रांस और स्वीडन, नॉर्वे के शीर्ष निर्यात गंतव्य हैं।
  13. 2016 में, नार्वे को दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था थी। नॉर्वे में 2011 से मक्खन का संकट उत्पन्न हो रखा है। देश में 250 ग्राम मक्खन की कीमत लगभग 50 डॉलर है।
  14. समान दूरी के लिए यदि निजी वाहन और टैक्सी में तुलना की जाए तो टैक्सी सस्ती पड़ेगी। यहां पर ऐसा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।

नॉर्वे के विज्ञान, कला, आविष्कार से जुड़े तथ्य

  1. सन् 1947 से आज दिन तक लगातार नॉर्वे, ट्राफलगर क्रिसमस ट्री यूके भेज रहा है।
  2. एरोसोल स्प्रे कैन का आविष्कार नॉर्वे के एक एरिक रोथाइम ने 1920 में किया था। वह ओस्लो के निवासी थे।
  3. सोंड्रे नोरहेम (10 जून 1825 – 9 मार्च 1897) नॉर्वे के एक प्रसिद्ध स्की डिजाइनर थे। इतना ही नहीं सोंड्रे नोरहिम को टेलीमार्क स्कीइंग के जनक के रूप में भी जाना जाता है।
  4. नार्वे की 98-99% बिजली हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर से आती है।
  5. पनीर स्लाइसर का आविष्कार थोर बीजॉर्कलंड द्वारा 1925 में नॉर्वे में किया गया था। नियमित चाकू से पनीर के अच्छे स्लाइस काटने की समस्याओं से परेशान होकर उन्होंने स्लाइसर का आविष्कार किया।
  6. नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन पहले व्यक्ति थे, जो दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिक में 14 दिसंबर 1911 को पहुंचे थे।
  7. 2017 में, नॉर्वे एफएम रेडियो को बंद करके तथा डिजिटल मनोरंजन की तरफ पर स्विच करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। हालाँकि, इस परिवर्तन ने राष्ट्रीय रेडियो चैनलों को ही अधिक प्रभावित किया था। अधिकांश स्थानीय स्टेशन एफएम में प्रसारण जारी रखते रहे।
  8. इस तथ्य को जानना प्रेरणादायक है कि नॉर्वे में बिकने वाली सभी नई कारों में से आधी हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक हैं। यह तथ्य फिर से ऊर्जा के स्वच्छ और नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग की ओर देश के ध्यान पर जोर देता है।

नॉर्वे की सरकार और कानून के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य

  1. नॉर्वे भी दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जिसने पर्यावरण मंत्रालय की स्थापना की है।
  2. नार्वे में 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को विज्ञापन दिखाना गैरकानूनी है। यही नियम स्वीडन में भी लागू होता है।
  3. 1978 से 1989 के बीच नार्वे ने स्केटबोर्ड पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
  4. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नॉर्वे में केवल 10 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि देश कितना सुरक्षित है। और दूसरी ओर, 2006 से नॉर्वे की पुलिस द्वारा एक भी व्यक्ति की हत्या नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में पुलिस हर साल कम से कम 1,000 लोगों को मारती है । सन् 2007 में, नॉर्वे की पुलिस ने कोई भी गोली नहीं चलाई थी।
  5. नॉर्वे ने 1971 से आजीवन कारावास की सजा को समाप्त कर दिया। अब उनके पास जेल में सज़ के रूप में रहने की सबसे लंबी अवधि 21 वर्ष है।
  6. नॉर्वे में अपराध और हत्या की दर बहुत कम है।
  7. 1993 में नॉर्वे, पितृत्व अवकाश देने वाला पहला देश बना। बच्चे के जन्म से जुड़े पैरेंटल बेनिफिट्स से होने वाले कुल लाभ कुछ इस प्रकार से है। यदि जन्म 49 सप्ताह में होता है तो 100% पैरंटरल बेनिफिट्स का लाभ लिया जा सकता है। वहीं यदि बच्चे का जन्म 59 हफ्तों में होता है तो कुल लाभ का 80% मिलता है।
  8. नॉर्वे का स्थान दुनिया में सबसे अच्छे कामकाजी लोकतंत्र के रूप में स्थापित है।
  9. नॉर्वे में बेरोजगारी दर लगभग 2% के आस पास है।
  10. नॉर्वे में 17 मई का दिन चिल्ड्रंस डे के रूप में मनाया जाता है।
  11. नॉर्वेजियन बच्चे 6 साल की उम्र तक स्कूली शिक्षा शुरू नहीं करते हैं।
norway hills river

नॉर्वे के भोजन और व्यंजनों से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य

  1. कॉफी नॉर्वेजियन संस्कृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कॉफी और केक यहां के ज्यादातर लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं।
  2. फेरिस एक प्रकार का खनिज पानी है, जो लार्विक में उत्पन्न होता है।
  3. फिनलैंड के बाद, नॉर्वे के लोग किसी भी अन्य देश की तुलना में प्रति व्यक्ति अधिक कॉफी पीते हैं।
  4. नॉर्वेजियन टैको खाने के बहुत शौकीन होते हैं।
  5. नार्वे में शराब से जुड़े नियम अत्यंत सख्त हैं। यहां पर हर जगह शराब नहीं बिकती है। शराब बेचने वाली दुकानें नामित हैं।
  6. देश में शराब केवल कुछ विशेष दुकानों के माध्यम से ही बेची जाती है, जिन्हें “विनमोनोपोलेट” कहा जाता है – शराब की एकाधिकार की दुकान।
  7. शराब पीकर गाड़ी चलाने का परिणाम 30 दिनों की जेल की सजा है।
  8. नार्वे अपने ग्रैंडियोसा फ्रोजन पिज्जा के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह नॉर्वे में सबसे ज्यादा बिकने वाला पिज्जा ब्रांड है। कुछ अनुमानों के अनुसार, नॉर्वे में हर साल चौबीस मिलियन यूनिट ग्रैंडियोसा का उत्पादन किया जाता है।

नॉर्वे के बारे में अन्य विविध तथ्य

  1. नोबेल शांति पुरस्कार 1901 से प्रतिवर्ष ओस्लो में सम्मानित किया जाता है।
  2. नॉर्वे में “नरक” नाम का एक कस्बा है।
  3. 2008 में, नॉर्वे ने अमेज़ॅन वर्षावन को बचाने में मदद के लिए $ 1 बिलियन का दान दिया था।
  4. नार्वे में दुनिया की सबसे कम अपराध दर है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा नॉर्वे को रहने के लिए सबसे अच्छे देश के रूप में वोट दिया गया है।
  5. कैदियों को उनके कक्षों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। नॉर्वे की उच्च सुरक्षा वाली जेल में फ़्लैटस्क्रीन टीवी होतें हैं।
  6. जब भी नॉर्वे में कोई पुस्तक प्रकाशित होती है , तो सरकार उसकी 1000 प्रतियां खरीदती है और इसे देश के पुस्तकालयों में वितरित करती है, ताकि लोगों को बिना भुगतान किए उस तक पहुंच प्राप्त हो सके।
  7. ईस्टर और क्रिसमस के समय होने वाली छुट्टियां नॉर्वे की मुख्य छुट्टियों में से एक हैं।
  8. एल्क नॉर्वे का राष्ट्रीय पशु कहा जाता है। यह हिरण परिवार से ताल्लुक रखने दुनिया में मिलने वाली सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है।

Leave a Reply