Home रोचक तथ्य जानिए नीदरलैंड के बारे में अचंभित कर देने वाले 100 तथ्य

जानिए नीदरलैंड के बारे में अचंभित कर देने वाले 100 तथ्य

0
1210
holland

नीदरलैंड यूरोप के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में स्थित है और इस देश का क्षेत्रफल लगभग 41,543 स्क्वायर किलोमीटर है। इस देश का सबसे बड़ा शहर तथा इसकी राजधानी एम्स्टर्डम है। यहां की राष्ट्रीय भाषा डच है। नीदरलैंड की राष्ट्रीय मुद्रा यूरो है। इसकी सीमा 4 पड़ोसी देशों जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस तथा यूनाइटेड किंगडम के साथ लगती है। नीदरलैंड एक गणतंत्र देश है जिसे किंगडम ऑफ नीदरलैंड के द्वारा संचालित किया जाता है। इसके अंदर अन्य देशों में क्रमशः अरूबा, कुराकाओ तथा सिंट मार्टिन आतें हैं। नीदरलैंड के अंदर किंगडम ऑफ नीदरलैंड की लगभग 98% आबादी निवास करती है। नीदरलैंड के बारे में इन सभी तथ्यों के अलावा हम आपको इसके बारे में और अधिक बताना चाहते हैं। जिसमें शामिल है इसके ऐतिहासिक तथ्य, भौगोलिक तथ्य, यहां के लोग यहां की संस्कृति, सरकार और कई अन्य जानने योग्य बातें।

  1. 1648 में नीदरलैंड स्पेन से मुक्त हो गया था। इस स्वतंत्रता के लिए नीदरलैंड ने 80 साल की लंबी अवधि के लिए स्पेन के साथ युद्ध किया। जिसके बाद इसे यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
  2. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड किसी भी देश की ओर नहीं झुका। लेकिन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी में इसके ऊपर आक्रमण करके इस पर अपना आधिपत्य कर लिया था।
  3. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद लगभग 500,000 लोगों ने यह देश छोड़ दिया था। जिससे कि वह अपने लिए ज्यादा उपयुक्त संसाधनों की तलाश कर सकें।
  4. नीदरलैंड का मतलब होता है ‘निचला भूभाग’। यहां का लगभग 50% हिस्सा समुंद के तल से केवल 1 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की 21% जनसंख्या तथा 26% क्षेत्रफल समुंदर के तल से नीचे निवास करती है। बेल्जियम और लक्जमबर्ग नीचे की ओर बसे देशों के कुछ उदाहरण हैं।
  5. नीदरलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसने 2001 में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी। नीदरलैंड ‘विम होफ’ का जन्म स्थान भी है‌। जिन्हें आइसमन के नाम से जाना जाता है।
  6. हेग को दुनिया की न्यायिक राजधानी के रूप में करार दिया गया है, क्योंकि इसमें यूरोपोल, यूरोजस्ट और यून डिटेंशन यूनिट शामिल हैं।
  7. रॉटरडैम का बंदरगाह, यूरोप का सबसे बड़ा बंदरगाह है‌। इतना ही नहीं यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। साल 1962 से 2004 के मध्य यह दुनिया का सबसे बड़ा वाणिज्य बंदरगाह भी था। इसके बाद चीन के शंघाई ने इसे पछाड़कर दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाह का तमगा हासिल कर लिया।
  8. अमेरिका के बाद नीदरलैंड दुनिया में खाद्य एवं कृषि से जुड़े सामानों का निर्यात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  9. हालांकि एम्सटर्डम, नीदरलैंड की राजधानी है, लेकिन यहां की सरकार ‘द हेग’ से अपना अधिकारिक कार्य करती है।
  10. इस देश की अधिकारिक भाषा की वेबसाइट holland.com तथा hollandtradeandinvest.com है। होलेंड शब्द का प्रयोग इस देश के अंदर बहुतायत रूप से किया जाता है। इसीलिए इन वेबसाइट का नाम होलेंड के नाम पर रखा गया है।
  11. नीदरलैंड EU, NATO, OECD तथा WTO का संस्थापक सदस्य भी है।
  12. नीदरलैंड आमतौर पर एक उदारवादी और सबसे ज्यादा तरक्की करने वाला देश है। इस देश के अंदर अबॉर्शन, वेश्यावृत्ति और किसी भी प्रकार का नशा करना वैध समझा जाता है। यहां पर वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाएं भी सरकार को टैक्स अदा करती हैं।
  13. नीदरलैंड में रहने वाली लगभग 40% आबादी पार्ट टाइम कार्य करती है। जो कि यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों की लिस्ट में सबसे ज्यादा है।
  14. यह देश अपने द्वारा बनाई जाने वाली चीज़ और पवन चक्की के लिए पूरे संसार में विख्यात है।
  15. नीदरलैंड के अंदर 1000 से भी ज्यादा पवन चक्कियां आज भी कार्यरत हैं। इतना ही नहीं यहां के हर दूसरे शनिवार और रविवार के दिन मई महीने में नेशनल मिल डे बनाया जाता है।
  16. नीदरलैंड का इंडेक्स ऑफ़ इकोनॉमिक्स फ्रीडम साल 2017 के दौरान 75.8 था।
  17. नीदरलैंड के पांच सबसे बड़े शहरों में एमस्टरडम (राजधानी), रॉटरडैम, द हेग, यूट्रेक्ट और आइंडहोवन हैं।
netherlands
  1. एम्स्टर्डम के अंदर दुनिया का सबसे पुराना शेयर बाजार एक्सचेंज स्थित है। ‘डच ईस्ट इंडिया कंपनी’ दुनिया की वह पहली कंपनी है जो कई देशों के अंदर व्यापार करने वाली पहली कंपनी बनी थी। इस कंपनी ने साल 1602 में सबसे पहले शेयर जारी किए थे और ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी बन गई थी।
  2. दुनिया की हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में नीदरलैंड दुनिया के छठे सबसे खुशनुमा देश के रूप में अपना स्थान बनाने में सफल हुआ था।
  3. यह देश साइकिल चलाने के लिए सबसे आदर्श स्थान समझा जाता है। इस देश को साइकिल राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर लोगों से ज्यादा साइकिल पाई जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस देश के अंदर लगभग 18 मिलियन साइकिलें हैं। जबकि यहां की जनसंख्या मात्र 17 मिलियन है।
  4. नीदरलैंड का उच्चतम बिंदु वाल्सरबर्ग है जो समुद्र तल से 321 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  5. नीदरलैंड का सबसे निचला स्थान ज्यूड्प्लास्पोल्डर है और यह समुद्र तल से लगभग 7 मीटर नीचे की ओर स्थित है।
  6. नीदरलैंड की न्यू प्रीत प्रांत में स्थित हौटेन नगरपालिका को दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है‌। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? तो इसका कारण यह है कि यहां पर कोई भी व्यक्ति कार नहीं चलाता है और यहां का हर व्यक्ति आने-जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करता है।
  7. नीदरलैंड में शराब पीकर साइकिल चलाना अवैध है। यह भी अपने आप में रोचक तथ्य है कि इस देश के अंदर सबसे कम दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं।
  8. नीदरलैंड को साइकिल के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है और तुलनात्मक रूप से यहां के लोगों के पास कारों की तुलना में तीन गुना अधिक साइकिलें हैं। इस देश के अंदर लगभग 35000 किलोमीटर की साइकिल लेन बनाई गई है।
  9. साल 2013 के दौरान नीदरलैंड और बेल्जियम को साइकिल चलाने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त देश की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त हुआ था।
  10. नीदरलैंड एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसे 12 प्रांतों में बांटा गया है।
  11. इस देश के अंदर तीन प्राकृतिक स्थलाकृतिक खंड हैं। जिनमें क्रमशः टीले, तराई तथा उच्च पूर्वी खंड शामिल हैं।
  12. इस देश के अंदर बहुत अधिक नदियां, झरने और नहरें पाई जाती हैं। जो यहां की लगभग पूरी जनसंख्या को साफ और पीने के लिए क्लोरीन फ्री पानी प्राप्त करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देतीं हैं।
  13. जल प्रबंधन के मामले में नीदरलैंड निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र है। नीदरलैंड दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कंपनियों का स्थान भी है जो पानी का प्रबंधन करती हैं और यह संख्या अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।
  14. डच की रानी अर्जेंटीना से ताल्लुक रखती हैं।
  15. साल 2014 की ऑक्सफैम रिपोर्ट के मुताबिक नीदरलैंड को दुनिया के सबसे स्वस्थ देशों में से एक कहा गया है।
  16. नीदरलैंड को दुनिया के उन चंद देशों में से एक माना जाता है जहां बच्चे किसी भी नई भाषा को बड़ी आसानी से बोलना सीख जाते हैं।
  17. नीदरलैंड का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शिफोल एयरपोर्ट है। यह समुंद्र से लगभग 4 मीटर नीचे की ओर बना हुआ है।
netherlands flag
  1. शिफोल एयरपोर्ट हर साल लगभग 60 मिलियन यात्रियों का स्वागत करता है।
  2. के.एल.एम., दुनिया की जानी-मानी एलाइंस में शामिल है, जिसकी जड़ें नीदरलैंड से जुड़ी हुई है। इस एअरलाइंस ने साल 1919 में कार्य करना प्रारंभ किया था और यह दुनिया की सबसे पुरानी राष्ट्रीय एअरलाइंस में भी है।
  3. नीदरलैंड बेनेलक्स इकोनामिक यूनियन का भी सदस्य है। इस संस्था के दो अन्य सदस्य हैं बेल्जियम तथा लक्जमबर्ग हैं।
  4. नीदरलैंड का राष्ट्रीय गान दुनिया का सबसे पुराना राष्ट्रीय गान है। जिसकी रचना साल 1568 में की गई थी और साल 1932 में यह यहां पर पूर्ण रूप से स्वीकार कर लिया गया था।
  5. नीदरलैंड के अंदर किसी भी प्रकार के कुत्ते सड़कों पर घूमते हुए नहीं पाए जातें हैं।
  6. नीदरलैंड के पास दुनिया का सबसे पुराना तिरंगा रखने का गर्व है। यह नीदरलैंड का राष्ट्रीय ध्वज कहलाता है।
  7. नीदरलैंड के अंदर कई प्रकार के म्यूजियम देखने को मिलते हैं। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध म्यूजियम नीदरलैंड के शहर एम्स्टर्डम में देखने को मिल जाते हैं।
  8. नीदरलैंड एक ऐसा देश है जिसने सबसे पहले काल्पनिक हृदय की रचना की थी।
  9. नीदरलैंड में हर महीने बरसात होती है। जिसके कारण यहां पर लोग छातों के बजाय रेनकोट का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से वह तेज चलने वाली हवाओं से भी अपना बचाव करने में सक्षम होतें हैं।
  10. प्रतिशत के आधार पर नीदरलैंड के अंदर 76 सेंटीमीटर बारिश होती है। इतना ही नहीं इस देश में सूर्य की रोशनी बहुत कम समय के लिए देखने को मिलती है। यहां हवाएं बहुत तेज चलती है। इसीलिए यहां पर पवन चक्कियों का इस्तेमाल ऊर्जा को उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।
  11. नीदरलैंड के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे लोगों में गिने जाते हैं। यहां पर प्रतिशत के हिसाब से पुरुषों की लंबाई औसतन 183 सेंटीमीटर के आसपास होती है। वहीं नीदरलैंड की महिलाएं लगभग 171 सेंटीमीटर लंबाई की होती हैं।
  12. डच लोग शारीरिक रूप से संसार के सबसे सुंदर लोगों की सूची में शामिल हैं। यहां की 50% आबादी किसी ना किसी खेल के माध्यम से हफ्ते में एक बार स्वयं को उससे जोड़ कर रखती हैं।
  13. नीदरलैंड के लोग दुनिया के अंदर सबसे लंबा जीवन जीने वाले लोगों की श्रेणी में भी आते हैं। इसका श्रेय जाता है उनके स्वास्थ्यवर्धक खाने की आदतों तथा वातावरण से जुड़े तथ्यों को।
  14. नीदरलैंड में लगभग 20% बच्चे घरों में ही जन्म लेते हैं। यहां के लोग बच्चों को घरों में ही पैदा करवाना ज्यादा पसंद करते हैं। नीदरलैंड के निवासी अकारण हॉस्पिटल जाने से जितना हो सके उतना बचते हैं।
  15. यह नीदरलैंड के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां पर रहने वाली कुल आबादी का 1% लेक्टोज इनटोलरेंस से प्रभावित होती है। जिसकी तुलना यदि संसार के अन्य पीड़ित देशों से की जाए तो अत्यंत कम है।
  16. नीदरलैंड में दुनिया में सबसे ज्यादा अंग्रेजी दक्षता पाई जाती है यहां रहने वाले हर 10 में से नौ व्यक्ति अंग्रेजी को अपनी दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं।
  17. नीदरलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बियर का निर्यात करने वाला देश कहा जाता है। फ्रांस और जर्मनी के अंदर मैकडॉनल्ड जैसे रेस्टोरेंट में नीदरलैंड की बीयर परोसी जाती है।
netherlands
  1. नीदरलैंड के लोग दुनिया में प्रति व्यक्ति हर साल कॉफी का सेवन करने वाले लोगों की सूची में द्वितीय स्थान पर आते हैं। यह लोग लगभग हर साल 140 लीटर कॉफी का सेवन करते हैं।
  2. 400 शताब्दी से नीदरलैंड के लोग चीज़ का उत्पादन कर रहे हैं।
  3. एक अनुमान के मुताबिक हर डच व्यक्ति 1 साल में लगभग 1000 किलोमीटर साइकिल चलाता है। यहां के युवा लोग लगभग 2000 किलोमीटर साइकिल प्रतिवर्ष चलाते हैं। यहां पर लगभग 16 साइकिल की दुकानें हैं जो प्रति एक लाख व्यक्ति के ऊपर कार्य करती हैं।
  4. नीदरलैंड दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप का निर्यातक है। ऐसा अनुमान है कि साल 2017 के दौरान इस देश ने 2 बिलीयन डॉलर के ट्यूलिप का निर्यात किया था। हालांकि यहां पर यह भी जानना आवश्यक है कि ट्यूलिप नीदरलैंड के अंदर पुराने समय से नहीं जुड़े हैं। इन्हें 16 वीं शताब्दी में तुर्की से यहां लाया गया था।
  5. नीदरलैंड दुनिया में ट्यूलिप नामक फूल को उगाने और इसका निर्यात करने का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां पर लगभग 20 मिलियन फूल और पौधे हर दिन रॉयल फ्लोराहॉलैंड को बेचे जाते हैं। ट्यूलिप की पैदावार का सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई के मध्य में होता है।
  6. ‘फ़्रिसियाई’ यहां की एकमात्र क्षेत्रीय भाषा है। जिसे नीदरलैंड की आधिकारिक भाषाओं में शामिल किया गया है।
  7. राइन, मीयूज और शेल्ड्ट यहां की तीन प्रमुख नदियां है जो समुंद्र में मिलने से पहले नीदरलैंड से होकर गुजरती हैं।
  8. इस देश की यात्रा करने का सबसे उत्तम समय मई से सितंबर के बीच का माना गया है। इस समय यहां पर आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या जर्मन लोगों की होती है।
  9. विंसेंट वान (1853- 1890) एक बहुत ही प्रसिद्ध डच पेंटर थे। एम्स्टर्डम के अंदर एक बहुत ही अच्छा म्यूजियम बनाया गया है जो इन्हीं को समर्पित किया गया है। इस म्यूजियम के अंदर इनके द्वारा बनाई गई 200 पेंटिंग्स रखी गई है। इतना ही नहीं इन 200 पेंटिंग्स के अलावा यहां आपको 500 ड्राइंग और 750 इनके द्वारा लिखे गए लेख भी देखने को मिल जाएगें। इस म्यूजियम में हर साल लगभग डेढ़ मिलियन लोगों इस अद्भुत म्यूजियम को देखने आते हैं।
  10. नीदरलैंड के सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्य केंद्रों में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, शिक्षा, डिफेंस, ह्यूमन हेल्थ, सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई गतिविधियां, थोक व्यापार, खुदरा व्यापार, परिवहन आवास एवं खाद्य सेवाएं तथा उद्योग शामिल हैं।
  11. दुनिया भर में घरेलू इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली दिग्गज कंपनियों में शामिल फिलिप्स इसी देश से अपना ताल्लुक रखती है। इसी कारण इस देश को ‘द सिटी ऑफ लाइट’ के नाम से भी जाना जाता है।
  12. नीदरलैंड के लोग 27 अप्रैल के दिन नारंगी रंग के कपड़े धारण करते हैं। ऐसा करने के पीछे का कारण वहां के राजा का जन्मदिन है। नीदरलैंड के देशवासी इस दिन नारंगी रंग का कपड़ा पहन कर अपने राजा के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करते हैं।
  13. नीदरलैंड के अंदर दुनिया की सबसे पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली मोटरसाइकिल बनाई गई थी।
  14. नीदरलैंड दुनिया में मुलेठी का सबसे बड़ा ग्राहक भी है।
  15. सीडी, डीवीडी और ब्लू-रे इन सभी का निर्माण नीदरलैंड में हुआ है। माइक्रोस्कोप के पहले संस्करण का निर्माण भी नीदरलैंड के अंदर हुआ था।
  16. डच लोग संतरे और गाजर की खेती करने वाले लोगों की सूची में सबसे पहले स्थान पर हैं। इतना ही नहीं नारंगी रंग इस देश का राष्ट्रीय रंग भी है।
  17. 70% बेकन नीदरलैंड से विश्व के अन्य स्थानों पर भेजे जाते हैं।
netherlands flowers
  1. नीदरलैंड के अंदर जनसंख्या का घनत्व अधिक होने के बावजूद भी यहां पर ज्यादातर अधिक ऊंचाई वाली इमारतें सामान्य तौर पर नहीं बनाई जाती है। नीदरलैंड का 17% हिस्सा नहरों और झरनों से बना हुआ है।
  2. जमीन का घनत्व बढ़ने के कारण हर साल नीदरलैंड का क्षेत्रफल बढ़ जाता है।
  3. नीदरलैंड के अंदर 4000 किलोमीटर से अधिक नदियों, नहरों और झीलों के द्वारा यात्रा करने योग्य जलमार्ग बना हुआ है।
  4. नीदरलैंड एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां की 40% आबादी किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती हैं। वहीं दूसरी ओर देश की 30% आबादी कैथोलिक है और 20% आबादी प्रोटेस्टेंट है।
  5. एम्स्टर्डम का निर्माण लगभग पूरी तरह से खंभों के ऊपर हुआ है, जिन्हें 12 मीटर की दूरी पर दलदल भूमि और मिट्टी की परत में दबाया गया है।
  6. एम्स्टर्डम के अंदर लगभग 1281 पुल बनाए गए हैं। नीदरलैंड के अंदर 20 राष्ट्रीय पार्क बनाए गए हैं।
  7. रेडस्टैंड वह स्थान है जहां पर लगभग 40% नीदरलैंड की जनसंख्या निवास करती है। यह एमस्टरडम, रॉटरडैम, द हेग और यूट्रेक्ट सहित चार क्षेत्रों का एक मेगापोलिस है।
  8. एम्स्टर्डम यूरोप का एक ऐसा केंद्र है जहां पर आपको जुएं, वीडियो गेम और किसी भी प्रकार की नशे की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए इलाज उपलब्ध होता है।
  9. जमीन से पानी खींचने के लिए नीदरलैंड के अंदर लकड़ी से बनी पवन चक्कियों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इनका इस्तेमाल लगभग 600 वर्षों तक किया गया। आज के समय में नीदरलैंड के अंदर बाढ़ को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां की सरकार देश में ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए दूसरे स्त्रोतों के निर्माण करने में भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
  10. नीदरलैंड में बाढ़ का खतरा हमेशा ही बना रहता है। जिसका मुख्य कारण इस देश का निचले स्तर पर बसा होना है।
  11. यहां पर बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों का उपयोग किया जाता है। जिनमें मुख्य रुप से पंपिंग स्टेशन, नहरें, झील और बांधों का उपयोग शामिल है। ‌ चूंकि नीदरलैंड निचले स्थल पर स्थित है, इसी कारण बाढ़ की स्थिति में इस देश को अत्यधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि बाढ़ जैसी स्थिति से स्वयं को बचाने के लिए नीदरलैंड निरंतर अद्भुत तरीकों का इस्तेमाल करने पर जोर देता है।
  12. लगभग 2400 किलोमीटर लंबी खाई इस देश को समुंदर के पानी से बचाने में अपना सहयोग देती है। यदि इस खाई को यहां से हटा दिया जाए तो नीदरलैंड का लगभग 65% हिस्सा हर रोज बाढ़ के प्रकोप के कारण डूबगा।
  13. नीदरलैंड के अंदर 4 मिलियन लोग समुद्र तल से नीचे के स्थल पर निवास करतें हैं।
  14. नीदरलैंड का गांव गिएथोर्न एक ऐसा गांव है जहां पर किसी भी प्रकार की सड़के नहीं हैं। यहां पर यात्रा करने के लिए नहरों के माध्यम का इस्तेमाल किया जाता है। इस गांव को ‘नीदरलैंड के वेनिस’ के नाम से भी जाना जाता है।
  15. नीदरलैंड का एक और चौंकाने वाला तथ्य यह है कि यहां के शौचालय के अंदर बनाए जाने वाले सुराग शौचालय करने वाले पॉट के शुरुआत में होते हैं‌। जबकि अमूमन ये बीच में बने हुए होते हैं। इस प्रकार के सुराख पानी को बचाने में सहायता प्रदान करते हैं।
  16. यूनाइटेड नेशन के अनुसार स्विजरलैंड, स्वीडन और नीदरलैंड दुनिया के सबसे ज्यादा आविष्कार करने वाले देशों की सूची में शामिल है।
  17. नीदरलैंड में कुछ दवाओं को कॉफ़ी की दुकानों पर बेचने की अनुमति भी प्राप्त है लेकिन इनमें सिर्फ वही दवाएं शामिल हैं जिन्हें अधिकारियों द्वारा अनुमति दी जाती है इनकी मात्रा भी अधिकारियों के द्वारा निश्चित की गई है।
netherlands
  1. नीदरलैंड में बिजली से चलने वाली रेल गाड़ियों का इस्तेमाल होता है। जिन्हें चलाने के लिए हवा का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस प्रकार की रेलगाड़ियां हर रोज 600,000 लोगों को अपने अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचातीं हैं।
  2. इस देश ने साल 1952 में जंगल कटाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। यहां पर सन् 1952 में लगभग 260000 हेक्टेयर जंगल मौजूद थे। जो आज के समय में बढ़कर 360000 हैक्टेयर हो गए हैं।
  3. नीदरलैंड में हेल्थ इंश्योरेंस लेना अत्यंत आवश्यक है। यह यहां के सभी नागरिकों के ऊपर अनिवार्य रूप से लागू होने वाला कानून है। इसकी शुरुआत यहां पर 100 यूरो प्रति महीने से हो जाती है‌।
  4. नीदरलैंड में जब वहां के बच्चे अपनी आयु के 18 वर्ष पूरे कर लेते हैं तो वह अपने मां-बाप का घर छोड़ देते हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो इसे बहुत ही बुरा समझा जाता है।
  5. नीदरलैंड के लोग दूध का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करते हैं। यह लोग अपने सुबह के नाश्ते तथा दोपहर के भोजन में दूध पीना पसंद करते हैं।
  6. यहां के लोग अपने जानवरों के प्रति भी काफी सजग होते हैं। यह अपने जानवरों की देखभाल इंसानों की तरह करते हैं। यहां पर जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए वन्यजीव क्रॉसिंग बनाई गई है। जिससे कि यह जानवर सुरक्षित रूप से सड़क मार्ग को पार कर सकें। यह अपने आप में काफी अद्भुत कार्य है। साथ ही यह कार्य नीदरलैंड का जानवरों के प्रति उनके प्यार और बुद्धिमता तथा इन्सानियत को दर्शाता है।
  7. नीदरलैंड के अंदर एक काल्पनिक गांव की रचना भी की गई है। यह ऐसे लोगों के लिए है जो डिमेंशिया नामक गंभीर रोग से पीड़ित होते हैं।
  8. साल 2010 में फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड स्पेन से गया था।
  9. सर्दियों में खेले जाने वाले ओलंपिक में नीदरलैंड ने 24 मेडल जीते थे। जो कि नीदरलैंड द्वारा किया गया अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था।
  10. यहां के घरों में सीढ़ियां बहुत ही पतली होती हैं और कई बार आपको अपने फर्नीचर को ऊपर रस्सी से खींचकर अंदर की ओर लेना पड़ता है। यदि आप किसी ऊंचे तल पर शिफ्ट हो रहे हैं तो यह आपके लिए काफी मुश्किलों से भरा कार्य साबित हो सकता है।
  11. नीदरलैंड के अंदर पारंपरिक तरीकों से बनाए जाने वाले घरों की छत में किसी भी प्रकार की लाइट नहीं लगाई जाती। इसके बजाय यह लोग दीवारों से लटकने वाले लैंप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
  12. साल 2025 तक, नीदरलैंड की सरकार पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही हैं।
  13. नीदरलैंड डीजे के लिए भी विश्व में प्रसिद्ध है। डीजे आर्मिन वैन ब्यूरेन को 5 बार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ डीजे चुना गया है।
  14. नीदरलैंड अमेरिका के अंदर निवेश करने वाली चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  15. नीदरलैंड में मीट्रिक प्रणाली को वजन और माप के लिए कानूनी मानक के रूप में स्वीकारा गया है।

NO COMMENTS

Leave a Reply